Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

नाइजीरिया में लासा बुखार से 63 मरे

Published

on

Loading

लागोस। नाइजीरिया में लासा बुखार से 63 लोगों की मौत हो चुकी है। 212 लोगों को इस वायरल बुखार से पीड़ित पाया गया। नाइजीरिया के स्वास्थ्य मंत्री इसाक अडेवोल ने देश की राजधानी अबुजा में मंगलवार को नेशनल काउंसिल ऑफ हेल्थ की आपात बैठक में इस महामारी का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि बीमारी 17 राज्यों में फैल गई है। मंत्री ने यह भी कहा कि कुछ राज्य इसे छिपाने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। सभी राज्यों को इसे एक खतरे के रूप में लेना चाहिए और इसकी रोकथाम के लिए उपाय करने चाहिए।

लासा बुखार घातक बीमारी है, जो मुख्य रूप से पश्चिम अफ्रीका में फैलती है। यह घरों और खाद्य स्टोरों तक पहुंच जाने वाले चूहों के लार या मल से लोगों में फैलता है। इस बीमारी का सबसे पहले पता 1969 में नाइजीरिया के लासा शहर में चला था। कुछ इलाकों में लासा बुखार के लक्षण मलेरिया जैसे ही होते हैं। नाइजीरिया के प्रशासन ने बीमारी के रोकथाम को लेकर खुद को सक्षम बताया है। प्रशासन का कहना है कि जिन लोगों में इस बीमारी का पहले पता चल जाता है, उनके बचने की संभावना अधिक होती है। नाइजीरिया के 12 राज्यों में 2012 में इस बुखार से 40 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी, जिसके बाद सरकार ने बीमारी की रोकथाम के लिए लासा फीवर रैपिड रेस्पांस कमेटी का गठन किया था।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending