Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

आगरा : पक्षी अभयारण्य में प्रदूषण पर समन

Published

on

Loading

आगरा| उत्तर प्रदेश में इलाहबाद उच्च न्यायालय ने आगरा जिले के अधिकारियों को समन भेजा है। समन के जरिए उनसे पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील सूर सरोवर पक्षी अभयारण्य के समीप चमड़े के जूते बनाने वाले उद्योग चलाए जाने पर स्पष्टीकरण मांगा है। यह अभयारण्य यमुना नदी के किनारे दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर स्थित है।

उच्च न्यायालय में स्थानीय पर्यावरणविद् देवाशीष भट्टाचार्य ने कहा कि जूता उद्योग न केवल मथुरा तेल शोधक कारखाना और विश्व की धरोहर ताजमहल के बीच हरितपट्टी की संवेदनशील पारिस्थितिकी को बर्बाद कर देगा, बल्कि उस इलाके में घोंसला बनाकर रहने वाले प्रवासी पक्षियों को आने से भी रोकेगा।

सूर सरोवर पक्षी विहार (पहले खेताम लेक) अभयारण्य सात वर्ग मील में फैला हुआ है और यह सैकड़ों प्रवासी पक्षियों और जीवों की प्रजातियों का घर है।

पर्यावरणविद् का दावा है कि यह उद्योग भारी मात्रा में कई खतरनाक रसायनों का इस्तेमाल कर रहा है और चमड़े का कटाव शहर में फैलै प्रदूषण का मुख्य स्रोत है और इसके खिलाफ कई बार प्रदर्शन किया गया है।

भट्टाचार्य ने आईएएनएस को बताया, “इलाहबाद उच्च न्यायालय ने मेरी पीआईएल स्वीकार कर ली है और पर्यावरण एवं वन मंत्रालय, ताज समलंब क्षेत्र प्राधिकरण, आगरा विकास प्राधिकरण, वन्य जीव अधिकारियों और अन्य संबंधित विभागों को नोटिस भी जारी किया है। उन सभी को स्पष्टीकरण के लिए सात दिन का समय दिया गया है।”

प्रादेशिक

बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस का फंदे से लटकता मिला शव, वाट्सएप पर लगाया था ऐसा स्टेटस

Published

on

Loading

भागलपुर। बिहार के भागलपुर में भोजपुरी एक्ट्रेस अन्नपूर्णा उर्फ अमृता पांडेय की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई मरने से पहले अमृता पांडे ने अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लिखा है कि दो नाव पर सवार है उसकी जिंदगी…हमने अपनी नाव डूबा कर उसकी राह को आसान कर दिया। अमृता के इस स्टेटस से कयास लगाए जा रहे हैं कि उन्होंने सुसाइड किया है। हालांकि पुलिस अभी इस मामले पर कुछ भी बोलने से बच रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चलेगा।

परिवार वालों ने बताया कि करीब 3.30 बजे अमृता की बहन उसके कमरे में गई। वहां वह फंदे से लटकी हुई थी। आनन फानन में उसके फंदे से चाकू से काट​कर तत्काल परिवार वाले स्थानीय निजी अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसे मृत बता दिया गया। परिजनों ने बताया कि शुक्रवार की रात उन लोगों ने काफी मस्ती की थी। फिर अचानक से क्या हुआ। किसी को समझ नहीं आ रहा। परिजनों ने बताया कि अमृता की शादी 2022 में छत्तीसगढ़ के बिलासपुर निवासी चंद्रमणि झांगड़ के साथ हुई थी। वे मुंबई में एनिमेशन इंजीनियर हैं। अब तक उन लोगों को बच्चे नहीं हैं।

अमृता ने मशहूर भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव समेत कई दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया है. साथ ही कई सीरियल, वेब सीरज और विज्ञापन में भी काम किया है। बहन के मुताबिक, अमृता कैरियर को लेकर काफी परेशान रहती थी। वह काफी डिप्रेशन में थी। इस वजह से वह इलाज भी करा रही थी। अमृता भोजपुरी फिल्मों के अलावा कुछ वेब सीरीज में काम में रही थी. हाल ही में अमृता की हॉरर वेब सीरीज प्रतिशोध का पहला भाग रीलिज हुआ है।

Continue Reading

Trending