Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

श्रीनगर में शून्य से 4.4 डिग्री नीचे पहुंचा पारा

Published

on

Loading

श्रीनगर| कश्मीर घाटी में तापमान में गिरावट लगातार जारी है। गुरुवार को श्रीनगर का तापमान शून्य से 4.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो इस वर्ष अब तक का न्यूनतम तापमान है। स्थानीय मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने  बताया, “श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 4.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया, जो साल का न्यूनतम तापमान है। 13 एवं 14 दिसंबर को राज्य के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में मध्यम से भारी हिमपात होने की संभावना है।”

लोटस ने हालांकि यह भी कहा कि मैदानी इलाकों में मौसम सामान्यत: शुष्क रहेगा।

पिछले दो सप्ताह से कश्मीर घाटी में मौसम शुष्क रहने के कारण यहां शीतलहरी का जोर बढ़ गया है।

श्रीनगर में गुरुवार सुबह घना कोहरा छाया रहा और बेहद कम दृश्यता के कारण शहर का जनजीवन और यातायात प्रभावित हुआ।

पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 6.3 डिग्री नीचे और गुलमर्ग में शून्य से 5.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

लद्दाख क्षेत्र का लेह कस्बा राज्य का सबसे ठंडा इलाका रहा, जहां तापमान शून्य से 14.4 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। जबकि कारगिल में तापमान शून्य से 13.8 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू में भी मौसम सर्द रहा और रात का तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending