Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

प्याज संकट : मिस्र से 18,000 टन प्याज का आयात

Published

on

Loading

नई दिल्ली | देश में जैसे-जैसे प्याज की कीमतें बढ़ रही है, भारत बड़ी मात्रा में मिस्र से प्याज का आयात कर रहा है। देश ने पिछले दो महीनों में मिस्र से 18,000 टन प्याज का आयात किया है। प्याज की कीमत देश में 60-70 रुपये तक पहुंच गई है। मिस्र से आयातित प्याज देशभर की मंडियों में पहुंच रहे हैं।

मिस्र के प्राधिकार की ओर से जारी बयान के अनुसार, देश ने अगस्त-सितंबर 2015 के दौरान भारत को 18,000 टन प्याज का निर्यात किया है। मिस्र जल्द ही प्याज की इतनी ही अतिरिक्त मात्रा भारत को फिर निर्यात करने वाला है। भारत में मिस्र से प्याज का आयात 2015-16 में बढ़कर लगभग 35,000 टन हो सकता है, जो 2014-15 के 567 टन से कहीं अधिक है।

भारत के प्याज उत्पादक राज्यों में बेमौसम बारिश की वजह से प्याज की फसल नष्ट हो गई थी। व्यापारियों द्वारा प्याज की जमाखोरी की भी रपटें भी हैं, जिसके कारण देश में प्याज की किल्लत बढ़ गई है और इसके दाम में इजाफा हुआ है। दिल्ली में मदर डेयरी के बूथों पर प्याज 40 रुपये प्रति किलोग्राम से कम दर पर बेचे जा रहे हैं, जो बढ़ती मांग के कारण कई बार सुबह 6.30 बजे तक ही बिक जाते हैं। भारत प्याज संकट के उबरने के लिए मिस्र और अफगानिस्तान से प्याज का आयात कर रहा है।

 

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending