Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

7000 स्कूली बच्चों को निःशुल्क कम्बल वितरण

Published

on

Loading

मनगढ़। विश्व के पंचम मूल जगद्गुरु भक्तियोग रसावतार जगद्गुरु श्री कृपालु जी महाराज द्वारा स्थापित संस्था जगद्गुरु कृपालु परिषत् समाज एवं राष्ट्र सेवा द्वारा नित नवीन कीर्तिमान स्थापित कर रही है।  8 दिसम्बर 2014 को जगद्गुरु कृपालु परिषत्-भक्ति धाम द्वारा मनगढ़ एवं उसके आस-पास के 7000 स्कूली बच्चों को कम्बल वितरित किया गया। जगद्गुरु कृपालु परिषत् की अध्यक्षाओं सुश्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी जी, सुश्री डॉ. श्यामा त्रिपाठी जी एवं सुश्री डॉ. कृष्णा त्रिपाठी जी द्वारा यह कम्बल वितरण कार्य सम्पन्न हुआ।

इससे पूर्व  2 दिसम्बर 2014 को जगद्गुरु कृपालु परिषत् की अध्यक्षाओं सुश्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी जी, सुश्री डॉ. श्यामा त्रिपाठी जी एवं सुश्री डॉ. कृष्णा त्रिपाठी जी ने स्वयं जगद्गुरु कृपालु चिकित्सालय में जाकर 500 से अधिक निर्धन एवं ग्रामीण लोगों को कम्बल वितरित किये।

इसी क्रम में 4 दिसम्बर 2014 को जगद्गुरु कृपालु परिषत् की अध्यक्षाओं सुश्री डॉ. विशाखा त्रिपाठी जी, सुश्री डॉ. श्यामा त्रिपाठी जी एवं सुश्री डॉ. कृष्णा त्रिपाठी जी द्वारा भक्ति मन्दिर के सामने 600 से अधिक निर्धनों एवं अभावग्रस्त लोगों को कम्बल बाँटे गये।

परिषत् द्वारा विभिन्न राष्ट्रीय आपदाओं में भी आर्थिक रूप से सहायता प्रदान की जाती है। जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ से अपार धन-जन की हानि हुई। देश में आये इस संकट की घड़ी में जगद्गुरु कृपालु परिषत् द्वारा दो करोड़ रुपये की धनराशि दान-स्वरूप भेंट की गई। इससे पूर्व भी विभिन्न राष्ट्रीय आपदाओं के समय में जगद्गुरु कृपालु परिषत् द्वारा देश को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है।

इसके अतिरिक्त जगद्गुरु कृपालु परिषत् द्वारा समय-समय पर विभिन्न दानादि के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिनमें वस्त्र, कम्बल, अनाज, दालें, बर्तन एवं अनेकानेक दैनिक आवश्यकता की वस्तुयें वितरित की जाती हैं।

नेशनल

जेपी नड्डा का ममता पर हमला, कहा- संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा

Published

on

Loading

नई दिल्‍ली। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी पर तगड़ा हमला बोला है। उन्‍होंने कहा कि ममता दीदी ने बंगाल को क्‍या बना दिया है। जेपी नड्डा ने कहा कि संदेशखाली, ममता बनर्जी की निर्ममता और बर्बरता का संदेश चीख-चीख कर दे रहा है। ममता दीदी ने बंगाल को क्या बना दिया है? जहां रवींद्र संगीत गूंजना चाहिए था, वहां बम-पिस्तौल मिल रहे हैं।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। इसी से समझ सकते हैं कि पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की सरकार ने किस तरह अराजकता फैला रखी है। मैं बंगाल के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं और जनता से अपील करता हूं कि आप सभी संदेशखाली पर ममता बनर्जी से जवाब मांगे।

प्रधानमंत्री मोदी ने संदेशखाली की पीड़िता को पार्टी का टिकट देकर भाजपा महिला सशक्तिकरण के संदेश को मजबूती दी है। इसके साथ ही पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को जवाब दिया है कि ये महिलाएं अकेली नहीं है उनके साथ पूरा समाज, पूरा देश खड़ा है। संदेशखाली में महिलाओं की इज्जत-आबरू और उनकी जमीनें बचाने के लिए वहां गई जांच एजेंसियों के अधिकारियों पर भी घातक हमला किया गया।

जेपी नड्डा ने आगे कहा, “मैं आज समाचार पढ़ रहा था कि संदेशखाली में तलाशी के दौरान सीबीआई ने तीन विदेशी रिवॉल्वर, पुलिस द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली एक रिवॉल्वर, बंदूकें, कई गोलियां और कारतूस बरामद किए हैं।” इसी से समझा जा सकता है कि ममता सरकार ने राज्य में किस तरह अराजकता फैला रखी है। उन्होंने पूछा कि क्या ममता बनर्जी जनता को डराकर, उनकी जान लेकर चुनाव जीतेंगी। क्या नेताजी सुभाष चंद्र बोस, रवीन्द्रनाथ टैगोर, स्वामी विवेकानंद और महर्षि अरबिंदो जैसे मनीषियों ने ऐसे बंगाल की कल्पना की थी।

संदेशखाली में जनता की रक्षा के लिए एनएसजी कमांडो को भी उतरना पड़ा। ममता दीदी, यदि आपको ऐसा लगता है कि आप ऐसा करके चुनाव जीत जाएंगी तो ये आपकी भूल है। जनता आपको इसका करारा जवाब देगी। उन्होंने कहा कि हमने देखा कि ममता सरकार में तृणमूल कांग्रेस के शाहजहां शेख जैसे असामाजिक तत्व संदेशखाली में महिलाओं के अस्तित्व पर खतरा बने हुए हैं। महिलाओं के साथ जिस तरह का सलूक हो रहा है वह सच में बहुत ही संवेदनशील और कष्टदायी है।

Continue Reading

Trending