Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

टोक्यो-2020 ओलम्पिक का प्रतीक चिन्ह जारी हुआ

Published

on

Loading

टोक्यो| टोक्यो में 2020 में होने वाले ओलम्पिक व पैरालम्पिक खेलों के लिए प्रतीक चिन्ह जारी कर दिया गया है। आयोजकों ने टोक्यो ओलम्पिक के उद्घाटन समारोह से ठीक पांच साल पहले यह प्रतीक चिन्ह जारी किया है।

जापानी कलाकार केनजीरो सातो द्वारा तैयार प्रतीक चिन्ह टोक्यो के अंग्रेजी नाम के पहले शब्द टी पर आधारित है। इसे ‘टोक्यो, टुमारो (कल) और टीम’ से जोड़ा गया है।

यह 2020 में होने वाले खेलों के इस महाकुम्भ के दौरान एकता के उल्लास को प्रदर्शित करता है।

प्रतीक चिन्ह के अनावरण के लिए आयोजित कार्यक्रम में टोक्यो आयोजन समिति के प्रमुख योशिरो मोरी, टोक्यो के गवर्नर योइची मासुजो और अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति के उपाध्यक्ष जॉन कोएट्स शामिल हुए।

टोक्यो को सात सितम्बर, 2013 को ओलम्पिक की मेजबानी मिली थी। इससे पहले भी टोक्यो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन हो चुका है।

 

खेल-कूद

आईपीएल 2024: आज होगी कोलकाता और पंजाब के बीच भिड़ंत, ईडन गार्डन्स में खेला जाएगा मुकाबला

Published

on

Loading

कोलकाता। आईपीएल के 42वें मुकाबले में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स के बीच भिड़ंत देखने को मिलेगी। 7 मैचों में 5 जीत के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम अंक तालिका में दूसरे पायदान पर है और वह यहां जीत दर्ज कर प्लेऑफ की अपनी संभावनाएं बढ़ाना चाहेगी, वहीं दूसरी ओर इस सीजन अब तक सिर्फ 2 मैच जीतने वाली पंजाब किंग्स टूर्नामेंट में अपनी वापसी की कोशिशें करेगी।

मैच ईडन गार्डन्स स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। टॉस शाम 7:00 बजे होगा। यहां की पिच बैटिंग फ्रेंडली है, उम्मीद यही है कि मुकाबला हाई स्कोरिंग होगा। इस सीजन में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। हेड टू हेड में भी कोलकाता का पलड़ा पंजाब पर हावी है। दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 32 मैच खेले गए हैं। 21 में कोलकाता और 11 में पंजाब को जीत मिली।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11 पंजाब किंग्स : सैम करन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, राइली रूसो, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), लियम लिविंगस्टन, शशांक सिंह, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बरार, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा और अर्शदीप सिंह।

केकेआर: श्रेयस अय्यर (कप्तान), फिल सॉल्ट (विकेटकीपर), सुनील नारायण, वेंकटेश अय्यर, अंगकृष रघुवंशी, रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिचेल स्टार्क, वरुण चक्रवर्ती और हर्षित राणा।

Continue Reading

Trending