Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

4 राज्‍यों में अगले 4 से 5 दिनों में तेज बारिश के आसार, बाढ़ की आशंका

Published

on

बारिश, बाढ़, उफान, मौसम विभाग

Loading

ओडिशा, असम, उत्‍तर प्रदेश, राजस्थान और देश के कई राज्यों में बाढ़ कहर बरपा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक ओडिशा के आस-पास के इलाकों में 4 से 5 दिनों के भीतर तेज बारिश के आसार है।

प्रदेश के तटीय इलाकों से उठे दबाव का असर देश के उत्तरी और पश्चिमी राज्यों में देखने को मिलेगा। इससे बाढ़ की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता है।

मौसम विभाग ने गोपालपुर और पुरी में भूस्खलन की चेतावनी जारी की है। अगले 24 घंटों में दक्षिण ओडिशा, छत्तीसगढ़ और आंध्रा के तटीय इलाके और तेलंगाना में तेज बारिश होने के गहरे आसार है।

पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव माधवन राजीवन ने ट्वीट करके जानकारी दी है कि आने वाले 8 से 10 दिन के भीतर केंद्र और उत्तरी-पश्चिमी भारत में भारी बारिश होगी।

प्रेस विज्ञप्ति जारी कर चेतावनी दी गई है कि आने वाले दिनों में कई नदियां उफान पर आ सकती है। इससे बाढ़ की आशंका बढ़ सकती है।

उत्तर पूर्वी भारत पहले से ही बाढ़ की तबाही से दो चार हो रहा है। बाढ़ में असम में अब तक 70 लोग मारे जा चुके हैं। 17 लाख से ज्यादा लोग इस बाढ़ से प्रभावित हुए है।

भागलपुर में कई गांव में पानी में डूब गए हैं। यूपी के लखीमपुर खीरी में बाढ़ का पानी घुस गया है। इधर, उत्तराखंड में भी अगले 24 घंटों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।

यह भी पढ़े: दिल्ली में बदली छाई, हल्की बारिश की संभावना

 

 

 

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending