Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

राहुल सफेद झूठ बोल रहे हैं : प्रसाद

Published

on

नई-दिल्ली,कांग्रेस-उपाध्यक्ष-राहुल-गांधी,भाजपा,मुख्यमंत्री,संप्रग,मोदी,शंकर-प्रसाद

Loading

नई दिल्ली  | कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार को जन विरोधी करार देने पर भाजपा ने उनपर सबसे लोकप्रिय जनादेश के अपमान करने का आरोप लगाया। भाजपा ने रविवार को कहा कि यहां रामलीला मैदान में एक रैली को संबोधित करते समय कांग्रेस नेता सफेद झूठ बोल रहे थे। कांग्रेस की किसान-खेत मजदूर रैली के बाद एक प्रेसवार्ता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी को यह समझना होगा कि भारत में राजतंत्र नहीं है और यहां के लोगों की पसंद भाजपा है।”

भूमि अधिग्रहण अधिनियम, 2013 में केंद्र सरकार द्वारा किए गए बदलावों पर राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देते हुए प्रसाद ने कहा, “राहुल गांधी यह कहकर सफेद झूठ क्यों बोल रहे हैं कि संशोधन उद्योगपतियों के पक्ष में किए गए हैं।” उन्होंने कहा कि संशोधन किसानों के पक्ष में किए गए हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “राहुल गांधी ने गुजरात मॉडल के बारे में बहुत कुछ कहा, लेकिन हम सोनिया और राहुल से पूछना चाहते हैं कि विकास और भूमि अधिग्रहण का वाड्रा मॉडल क्या है।” प्रसाद ने पूछा, “क्या आपको नहर और इंदिरा आवास योजना के लिए भूमि नहीं चाहिए.. और अगर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का भूमि अधिग्रहण अधिनियम सही था तो क्यों इसी के मुख्यमंत्री इसका विरोध कर रहे थे।”

उन्होंने पूछा, “कांग्रेस के मुख्यमंत्री क्यों अपने ही भूमि अधिग्रहण अधिनियम का विरोध कर रहे थे।” उन्होंने आश्चर्य जताते हुए कहा कि, “प्रधानमंत्री ने साफ कर दिया है कि पहले सरकारी भूमि का अधिग्रहण होगा फिर इस तरह के झूठ क्यों बोले जा रहे हैं।” भाजपा नेता ने कहा, “राहुल गांधी को सबसे लोकप्रिय जनादेश का अपमान करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। हम लोकप्रिय जनादेश की इस तरह की उपेक्षा की निंदा करते हैं।” मोदी ने कनाडा में कहा था कि वह पिछले 50 सालों की गंदगी साफ कर रहे हैं। राहुल गांधी ने रैली में मोदी के इस बयान को देश का अपमान बताया, जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रसाद ने कहा, “क्या टूजी घोटाला, कोयला घोटाला कांग्रेस के कार्यकाल में नहीं हुए थे?” केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने राहुल गांधी की छुट्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कोई (मोदी) देश की प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए विदेश जाता है और कोई (राहुल गांधी) चिंतन-मनन करने।

 

नेशनल

पश्चिम बंगाल सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं: पीएम मोदी

Published

on

Loading

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को मालदा में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मेरा बंगाल से ऐसा नाता है जैसे मानो मैं पिछले जन्म में बंगाल में पैदा हुआ था या फिर शायद अगले जन्म में बंगाल में पैदा होना है। इसके साथ ही मोदी ने प्रदेश की सत्तारूढ़ दल तृणमूल कांग्रेस पर खूब हमला बोला। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के कारण लगभग 26 हजार परिवारों की शांति और खुशी खत्म हो गई है। पीएम मोदी ने यह बयान कलकत्ता हाईकोर्ट की एक खंडपीठ के हालिया आदेश के संदर्भ में दिया। जिसमें सरकारी स्कूलों में 25 हजार 753 टीचिंग (शिक्षण) और गैर-शिक्षण नौकरियों को रद्द कर दिया गया था।

पीएम मोदी ने आगे कहा, “नौकरियों और आजीविका के इस नुकसान के लिए केवल तृणमूल कांग्रेस जिम्मेदार है। राज्य सरकार ने राज्य में युवाओं के विकास के सभी रास्ते बंद कर दिए हैं। जिन लोगों ने पैसे उधार लेकर तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को दिए उनकी हालत तो और भी खराब है।” पीएम मोदी ने राज्य सरकार और सत्तारूढ़ दल पर विभिन्न केंद्र-प्रायोजित योजनाओं के तहत दिए गए केंद्रीय फंड के उपयोग के संबंध में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार करने का भी आरोप लगाया। पीएम ने कहा, केंद्र सरकार ने राज्य के 80 लाख किसानों के लिए 8 हजार करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। लेकिन राज्य सरकार बाधा उत्पन्न कर रही है, इसलिए किसानों को राशि नहीं मिल पा रही है। राज्य सरकार सभी केंद्रीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन को खराब करने की कोशिश कर रही है। वे राज्य में आयुष्मान भारत योजना लागू नहीं होने दे रहे। हमारे पास मालदा जिले के आम किसानों के लिए योजनाएं हैं। लेकिन मुझे चिंता है कि तृणमूल कांग्रेस के नेता वहां भी कमीशन की मांग करेंगे। पीएम मोदी ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में महिलाओं के यौन उत्पीड़न के लिए जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास करने का भी आरोप राज्य सरकार पर लगाया।

उन्होंने कहा कि संदेशखाली में महिलाओं को प्रताड़ित किया गया। मालदा में भी ऐसी ही घटनाओं की खबरें आई थीं। लेकिन तृणमूल कांग्रेस सरकार ने हमेशा आरोपियों को बचाने का प्रयास किया है। पीएम मोदी ने आगे कहा कि कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के बीच तुष्टिकरण की राजनीति की प्रतिस्पर्धा चल रही है। एक तरफ तृणमूल कांग्रेस पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। वहीं दूसरी ओर, कांग्रेस आम लोगों से पैसा जब्त करने और इसे केवल उन लोगों के बीच वितरित करने की योजना बना रही है जो उनके समर्पित वोट बैंक का हिस्सा हैं। कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस का गुप्त समझौता है।

 

Continue Reading

Trending