Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने बताया, इस दिन से भारत में उपलब्ध हो जाएगी कोरोना वैक्सीन

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच अब लोगों को बस इसकी वैक्सीन का ही सहारा है। इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने कहा कि कोरोनावायरस वैक्सीन अगले साल की शुरुआत तक देश में उपलब्ध हो जाएगी।

हर्षवर्धन ने राज्यसभा में कहा, “अन्य देशों की तरह भारत भी वैक्सीन के लिए प्रयास कर रहा है। 3 वैक्सीन कैंडिडेट का परीक्षण अलग-अलग चरणों में है। प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में विशेषज्ञों का एक समूह इसे देख रहा है। हमें उम्मीद है कि अगले साल की शुरूआत तक भारत में वैक्सीन उपलब्ध हो जाएगी।”

हर्षवर्धन ने कहा कि कोरोना की शुरुआत जब हुई थी तब अनुमान लगाया गया था कि जुलाई-अगस्त में भारत में 300 मिलियन कोरोना केस हो चुके होंगे और 5 से 6 मिलियन लोगों की कोरोना महामारी से मौत हो चुकी होगी। भारत ने सभी कयास को गलत साबित किया है और वो कोरोना की जंग जीत रहा है। उन्होंने कहा कि 135 करोड़ के इस देश में हम रोजाना 11 लाख टेस्ट कर रहे हैं। कोरोना टेस्ट के मामले में हमसे आगे केवल अमेरिका है।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending