Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अमर की पत्नी से बोला था विकास दुबे- मैं बैठकर फोटो नहीं खिंचवाता

Published

on

Loading

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के कानपुर में सीओ समेत आठ पुलिसकर्मियों की शहादत के बाद कुख्यात विकास दुबे का एक और वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो उसके एनकाउंटर में ढेर कर दिए गए उसके दाहिने हाथ अमर दुबे की शादी का है। इस वीडियो में अमर दुबे की पत्नी विकास दुबे से फोटो खिंचाने का आग्रह कर रही है जिसपर विकास दुबे कहता है कि वह बैठकर फोटो नहीं खिंचवाता। वीडियो में मुखबिरी के आरोप में निलंबित दरोगा के.के. शर्मा (ब्राउन शर्ट में) विकास दुबे के साथ नजर आ रहे हैं। वायरल वीडियो में नवविवाहिता कहती है, “मामा (विकास दुबे को) साथ में बैठकर एक फोटो खिंचवा लो।” इस पर विकास दुबे कहता है, “मैं खड़े होकर फोटो खिंचवाऊंगा। छह सेकेंड के इस वीडियो को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।”

एसओ विनय तिवारी ने जनेऊ निकालकर विकास से कहा था- पंडितों की इज्जत रख लो..

उधर, जिस राहुल तिवारी द्वारा विकास दुबे के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करवाने के बाद पुलिस उसके घर दबिश देने गई थी वो राहुल तिवारी अब इस पूरी घटना के बाद मीडिया के सामने आया है। उसने बताया है कि कैसे उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाने के बाद एसओ विनय तिवारी उसे लेकर विकास दुबे के पास गए थे और विकास ने उसकी जमकर पिटाई की थी।

राहुल तिवारी ने बताया, ‘उसके ससुराल की जमीन को लेकर विकास दुबे से नहीं बनती थी। 27 जून को मोटरसाइिकल पर वह घर लौट रहा था। रास्ते में विकास के गुर्गों ने मोटरसाइकिल और पैसे भी छीन लिए। इसके बाद उसने थाने में तहरीर दी। 1 जुलाई को एसओ विनय तिवारी ने कहा कि चलो, मामले की तफ्तीश कर लें। इसके बाद वह उनके साथ घटनस्थल पर गया। वहां विकास दुबे के गुर्गो ने बहुत मारा-पीटा और हमारे सीने पर रायफल लगा दी। एसओ साहब को भी बहुत हड़काया, गाली-गलौज की।

राहुल ने बताया, ‘एसओ साहब को लगा कि ये इसको मार देगा, तब एसओ साहब ने अपना जनेऊ निकाला और कहा कि भइया पंडितों की इज्जत रखो। फिर विकास दुबे ने गंगा जल निकाला और हमें भी दिया। एसओ साहब को भी दिया। इसके बाद उन्होंने कसम खिलाई। विकास दुबे को भी कसम खिलाई कि राहुल तिवारी को मारोगे नहीं। उसने कहा कि नहीं मारेंगे। उन्होंने बताया, ‘इसके बाद हाते में हमसे विकास दुबे ने पूछताछ की और गाड़ी दे दी। हम दहशत में आ गए कि हमें ये कल मार देगा। इसके बाद हम कप्तान के यहां आए. यहां से थाने भेजा गया. थाने में एसओ साहब ने एक एप्लीकेशन लिखी और उसके बाद पुलिस कार्रवाई करने गई। 2 जुलाई की रात में दबिश हुई उसमें 8 पुलिसकर्मी मारे गए।

राहुल ने बताया, ‘हमारी ससुराल की खेती का मामला था। बुआ की नीयत खराब है। मेरे ससुर की बहन का लड़का सुनील कुमार की शादी बिकरू में बाल गोविंद के यहां हुई थी। बाल गोविंद और विकास दुबे की करीबी थी. उसी में यह मामला हुआ। बार-बार खेती छोड़ने को कह रहे थे। विकास के जिन गुर्गो ने मुझे मारा था उसमें शिवम, बाल गोविंद, अतुल दुबे, सुनील कुमार, अमर दुबे शामिल थे।

#vikasdubey #rahultiwari #uttarpradesh

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending