Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

भारत में तेजी से बढ़ रहे हैं कोरोना वायरस के नए केस, 24 घंटे में इतने नए मामले आए सामने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस संक्रमण केस में लगातार तेजी से इजाफा हो रहा है। सोमवार कोविड-19 के नए मरीजों की संख्या 9 हजार 983 रही, जिसके बाद से यहां कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए लोगों की संख्या 2.56 लाख से अधिक हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी।

मंत्रालय ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, “पिछले 24 घंटों में 206 नई मौतों के साथ ही कोरोनावायरस के मामलों की संख्या भी 9 हजार 983 के दैनिक आंकड़े के साथ बढ़कर 2 लाख 56 हजार 611 हो गई है।”

वैश्विक आंकड़े की बात की जाए तो स्पेन को पीछे करते हुए इस नई संख्या के साथ भारत कोरोनावायरस महामारी से सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों की सूची में पांचवें स्थान पर आ गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, “वर्तमान में कम से कम 1 लाख 25 हजार 381 मरीज कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हैं, जबकि उपचार के बाद पूर्ण रूप से स्वस्थ हुए 1 लाख 24 हजार 94 लोगों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। देश में महामारी के चलते 7 हजार 135 लोगों की अब तक जान गई है।”

 

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending