Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

BREAKING : COVID19 सेंटर पहुंचे केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन, जानिए वजह

Published

on

pic - ANI

Loading

केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने आज राजीव गांधी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल का दौरा किया है। ये देश में  COVID19 संक्रमितों को ठीक करने के लिए सबसे बड़े  केंद्रों में से एक है।

भारत में कोरोना संक्रमितों  की संख्या 15 हज़ार के पार चली गई है।वहीं देश की राजधानी दिल्ली में अब तक कुल 1893 कोरोना पॉज़िटिव मामले सामने आए हैं।

कोरोना से 24X7 जंग लड़ रहे पुलिसवालों को विधायक और मेयर ने किया सम्मानित

देश में कोरोना वायरस की वजह से 506 लोगों की मौत हो चुकी है। राज्य सरकारें कोरोना को मिटान के लिए ठोस कदम उठा रही हैं। वहीं देश में कोरोना से जंग लड़ रहे पुलिस, डॉक्टरों व अन्य ज़रूरी सेवाओं से जुड़े लोगों का आभार भी जताया जा रहा है।

नेशनल

एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला तो वो कांग्रेस है: अमित शाह

Published

on

Loading

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ फैलाकर जनता के बीच में भ्रांति फैलाना चाहती है। भारतीय जनता पार्टी एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण की समर्थक और हमेशा इसके संरक्षण के लिए भूमिका निभाएगी। ये बात नरेंद्र मोदी ने भी कई बार बोला है। एससी, एसटी और ओबीसी के आरक्षण में किसी दल ने डाका डाला है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

अमित शाह ने कहा, “कांग्रेस नेता हमारे 400 सीटों के लक्ष्य के बारे में यह कहकर लोगों को बेवकूफ बनाने की कोशिश कर रहे हैं कि भाजपा की संविधान बदलने की योजना है, यह सरासर झूठ है। भाजपा को दो आम चुनाव में पूर्ण बहुमत मिला, लेकिन हमने कभी इस तरह की चीजें करने की कोशिश नहीं की।”

गृह मंत्री ने कहा, “कांग्रेस पार्टी के नेता इतने हताश हैं कि उन्होंने मेरे भाषण का फर्जी वीडियो बनाया और इसे सोशल मीडिया पर फैलाने की कोशिश की। कांग्रेस के मुख्यमंत्री और अन्य बड़े नेता इस छेड़छाड़ किए गए वीडियो को फॉरवर्ड करते पाए गए।” केंद्रीय गृह मंत्री के मुताबिक, उनके भाषण का मूल वीडियो उपलब्ध है और इससे कांग्रेस पार्टी का ‘झूठ’ सामने आ गया है। उन्होंने कहा, ” इस मामले में कांग्रेस के एक नेता को गिरफ्तार कर लिया गया है।”

उन्होंने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा कि जब से उन्होंने कांग्रेस की कमान संभाली हैं राजनीति का स्तर नीचे ले जाने का काम कर रहे हैं। इसका चरम लोकसभा में चर्चा ना होने देना, राज्यसभा में बहिष्कार करा देना, शोर-शराबे करना और झूठ बोलकर प्रजा में भ्रांति फैलाने के काम उनके नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी कर रही है।

 

Continue Reading

Trending