Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कोरोना वायरसः चीन ने आखिरकार मानी गलती, 4 महीने बाद राज से उठाया पर्दा!

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या हर दिन तेजी से बढ़ रही है। दुनियाभर में ये वायरस हर दिन हजारों लोगों को अपना शिकार बना रहा है। कोरोना वायरस की वजह से अब तक 1 लाख 54 हजार लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, इससे संक्रमित लोगों की संख्या साढ़े 22 लाख हो गई है। इस बीच चीन ने कोरोना वायरस पर एक हैरान कर देने वाला खुलासा किया है। दरअसल, चीन ने कोरोनावायरस से अपने देश में हुई मौतों के आंकड़े को अपडेट कर दिया है।

चीन के जिस वुहान शहर से यह वायरस निकला वहां मरने वालों की संख्या में चीन की सरकार ने बड़ा बदलाव कर दिया है। नए आंकड़ो के मुताबिक वुहान में 2579 मौत नहीं बल्कि 3869 लोगों की जान गई थी।

चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन ने शुक्रवार को ये जानकारी दी। नई रिपोर्ट के मुताबिक चीन में कुल 4632 लोगों की मौत हुई है। पहले  3,342 मौत बताई गई थी। चीन ने माना है कि कई मौतों की वजह जानने में गलती हुई है।

नई रिपोर्ट में वुहान में संक्रमितों की तादाद भी 325 बढ़ा दी गई है। यह आंकड़ा अब 50 हजार 333 हो गया है। इसी के साथ अब चीन में कुल संक्रमितों की संख्या 82 हजार 692 हो गई है।

कोविड-19 प्रिवेंशन एंड कंट्रोल के वुहान मुख्यालय ने कहा है कि आंकड़ों में संशोधन संबंधित नियम और कानून के अनुसार किए गए हैं। अब कोरोना से  जुड़ी जानकारी पारदर्शी एवं सार्वजनिक हैं और आंकड़े भी सही हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending