Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

अल्का लांबा ने की आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर शनिवार को मतदान जारी है। इस त्रिकोणीय मुकाबले में आम आदमी पार्टी (आप), भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और कांग्रेस के 672 उम्मीदवारों का भविष्य तय होगा। मिली जानकारी के अनुसार 11 बजे तक लगभग 14 फीसदी मतदान हो चुका है।

इस बीच दिल्ली के चांदनी चौक से कांग्रेस प्रत्याशी अलका लांबा वोटिंग के दिन सुर्खियों में आ गईं। अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी (आप) के एक कार्यकर्ता को मतदान केंद्र के बाहर थप्पड़ मारने की कोशिश की।

दरअसल, चांदनी चौक के मजनू के टीले के मतदान केंद्र 126 से 133 पर अलका लांबा और आप कार्यकर्ता के बीच नोकझोक हुई। इस दौरान अलका लांबा ने आरोप लगाया कि आप कार्यकर्ता ने उनके बेटे के बारे में टिप्पणी की।

इससे नाराज होकर अलका लांबा ने आप कार्यकर्ता को थप्पड़ मारने की कोशिश की। इसके बाद कांग्रेस और आप कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। पुलिस ने बीच बचाव किया। इस घटना के बाद अलका लांबा ने कहा कि आप कार्यकर्ता ने मेरे बेटे के बारे में आपत्तिजनक बयान दिया था।

अलका लांबा ने इस झड़प के बाद आज तक से बातचीत भी की। अलका लांबा ने कहा कि कार्यकर्ता ने उनके बेटे पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। कार्यकर्ता की बात को पुलिस ने भी सुना था। इस झड़प के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने कहा है कि वे चुनाव आयोग में इसकी शिकायत करेंगे।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending