Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इंडियन आइडल 11 शो से बाहर हुए अनु मलिक, ये बड़ी वजह आई सामने

Published

on

Loading

मुंबई मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर अनु मलिक की मश्किलें एक बार फिर बढ़ती दिख रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोना महापात्रा के लगातार निशाना साधने के बाद उन्हें इंडियन आइडल 11 से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। सोनी टीवी के इस फैसले के बाद सोना महापात्रा ने इसे यौन उत्पीड़न का शिकार हुई महिलाओं की ‘सांकेतिक जीत’ बताया है।

सोना ने आईएएनएस से कहा, “यह बहुत ही अच्छी खबर है। सोनी टीवी ने यह फैसला लेने में काफी देरी की, लेकिन मैं काफी खुश हूं कि आखिरकार उन्हें शो से हटाया गया। यह पूरे देश की लड़ाई थी। कई ऐसे लोग थे जो इस इंसान को राष्ट्रीय टेलीविजन पर नहीं देखना चाहते थे, क्योंकि ये गलत लोगों को गलत संदेश दे रहा था कि वे भी ऐसा कर के बच सकते हैं।”

सोना ने आगे कहा, “मैं निष्पक्षता और न्याय के लिए लड़ रही थी। अब ये खबर सुन कर मुझे लगता है कि यह सभी की जीत है, सिर्फ मेरी नहीं, बल्कि उन सभी महिलाओं की भी, जिनके साथ उन्होंने गलत व्यवहार किया। हमारी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, यह शुरू हुई है। हम चुपचाप बैठने वाले नहीं हैं।”

यह मामला साल 2018 में शुरू हुआ था, जब महापात्रा ने मलिक पर यौन दुराचार का आरोप लगाया था। सोना के बाद गायिका नेहा भसीन और श्वेता पंडित ने भी मलिक पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था।

हालांकि, जब सोनी टीवी ने मलिक को इस साल शो के सीजन 11 में बतौर जज नियुक्त किया तो महापात्र ने संगीतकार और चैनल के खिलाफ अपना अभियान शुरू किया था।

बीते दिनों सोशल मीडिया पर सोना को भारी समर्थन मिला, और लोग शो से मलिक को हटाने की मांग करने लगे। इसके बाद गुरुवार को मलिक ने शो से हटने का फैसला किया। सोनी टीवी के एक करीबी सूत्र ने आईएएनएस को मलिक के शो से हटने की खबर की पुष्टि की।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending