Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

राजस्थान में मिली चिन्मयानंद पर आरोप लगाने वाली छात्रा

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय गृह राज्य मंत्री स्वामी चिन्मयानंद पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली लापता छात्रा को उत्तर प्रदेश पुलिस ने ढूंढ लिया है। लड़की फिलहाल पुलिस सुरक्षा में है और किन्हीं कारणों से उसे सामने नहीं लाया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश पुलिस ने छात्रा को राजस्थान से ढूंढ निकाला है। पुलिस ने शुक्रवार को ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी है। पुलिस के अनुसार लड़की के साथ उसका एक दोस्त भी मिला है। अब लड़की को उत्तर प्रदेश लाने की तैयारी की जा रही है।

ज्ञात हो कि लापता हुई छात्रा ने एक वीडियो क्लिप में आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद उसे प्रताड़ित कर रहे थे, जिसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने मंगलवार को चिन्मयानंद के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज की थी। छात्रा के पिता ने पुलिस के पास एक शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया था कि चिन्मयानंद ने उनकी बेटी का यौन उत्पीड़न किया है।

पीड़ित लड़की के पिता हरीश चंद्र गुप्ता के मुताबिक 23 अगस्त को वीडियो वायरल होने के बाद छात्रावास में लड़की के कमरे में ताला लगा पाया गया था। गुप्ता ने बताया कि इसके बाद 24 अगस्त को दिल्ली के एक मोबाइल नंबर से उनकी बेटी का फोन आया, जिसमें उसने बताया कि वो ठीक है। इससे आगे उसकी परिजनों से अधिक बात नहीं हो सकी।

भाजपा नेता चिन्मयानंद के वकील ने इस आरोप का खंडन करते हुए दावा किया कि यह उन्हें ब्लैकमेल करने की एक साजिश है। इस हाई प्रोफाइल मामले के सामने आने से सूबे की सियासत में भी हड़कंप मचा हुआ है।

उप्र पुलिस ने लापता लड़की को खोजने के लिए सात टीमें बनाईं थीं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पीड़ित लड़की के छात्रावास का कमरा सील कर दिया था।

शाहजहांपुर शहर के कोतवाल प्रवेश सिंह ने गुरुवार को बताया कि स्वामी शुकदेवानंद लॉ कॉलेज परिसर में बने छात्रावास में लड़की का कमरा सील कर दिया गया है ताकि सबूतों के साथ छेड़छाड़ न की जा सके।

पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वामी चिन्मयानंद आठ साल बाद फिर से विवादों में फंसे है। इससे पहले उनकी एक शिष्या ने उन पर दुष्कर्म का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया था, जो अभी विचाराधीन है। इस बार उनके कॉलेज की छात्रा ने उन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा के लापता होने पर स्वामी चिन्मयानंद पर अपहरण का मुकदमा दर्ज किया गया था।

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending