Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में दबंगों ने महिला को जिंदा जलाया

Published

on

Loading

सतना। मध्य प्रदेश के सतना जिले में आपसी विवाद के चलते दबंगों ने दलित महिला पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगा दी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरूकर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नागौद थाने के गिजारा ग्राम में सोमवार देर रात दलित महिला अनुराधा अहिरवार (34) को दबंगो ने जिंदा जला दिया। गंभीर हालत में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, गांव में खेत की जमीन को लेकर अनुराधा का गांव के ही कुछ लोगों से विवाद हो गया था। विवाद इतना बढ़ गया की दबंगों ने पहले महिला के खेत में तोड़फोड़ की और फिर ज्वलनशील पदार्थ डालकर महिला का आग के हवाले कर दिया। गंभीर रूप से झुलसी महिला की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

नागौद थाने प्रभारी मनोज सोनी ने मंगलवार को आईएएनएस से कहा, “महिला की मौत हो गई है। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। आरोपियों की तलाश जारी है।”

इनपुट-आईएएनएस

झारखण्ड

झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, तीन नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

Published

on

Loading

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेला पराल और रायरोवा के पास पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डम्प से बरामद किया गया। बरामद विस्फोट को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता के मदद से नष्ट कर दिया गया।

घटना के संबंध मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र ग्राम रेला पराल, रायरोवा के आस-पास जंगल क्षेत्र में भाकपा माओवादी का एक दस्ता भ्रमणशील है. जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया गया।

अभियान के क्रम में ग्राम रेला पराल एवं रायरोवा के समीप पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में भ्रमणशील नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनमे एक छत्तीसगढ़ और दो झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में रोहित पदम छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, वहीं युलिप जोजो और बासु बाहंदा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नक्सलियों ने अपने हथियारों और विस्फोटकों के बारे में बताया. जिसके बाद पुलिस जवानों ने उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डंप से बरामद किया गया। बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहीं पर नष्ट कर दिया गया।

 

Continue Reading

Trending