Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश में भगवान की मूर्ति पी रही दूध, देखने के लिए उमड़ी भीड़

Published

on

Loading

भोपाल। मध्यप्रदेश के रतलाम में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के कुछ स्थानीय लोग ने दावा किया है कि भगवान की एक मूर्ति दूध पी रही है। सोशल मीडिया पर इससे जुड़ा वीडियो भी वायरल हो रहा है।

स्थानीय लोगों का दावा है कि बाल गोपाल लड्डू जी की मूर्ति दूध पी रही है। वीडियो वायरल होने के बाद दूर-दूर से लोग भगवान के दर्शन करने पहुंच रहे हैं।

लोग मूर्ति को गोद में रखकर दूध और पानी पिला रहे हैं। रतलाम के ताल में रहने वाले एत परिवार ने अपने यहां आयोजित तीन दिवसीय उत्सव के लिए इस मूर्ति को मंगवाया था।

इसके बाद परिवार ने दावा किया है कि भगवान की मूर्ति दूध पी रही है। हालांकि, सोशल मीडिया पर काफी यूजर्स ने इस दावे पर सवाल उठाए हैं और इसे अंधविश्वास करार दिया है।

हालांकि, परिवार का कहना है कि तीन दिवसीय उत्सव समाप्त होने के बाद वे मूर्ति जिनसे लाए हैं, उन्हें वापस कर आएंगे। मूर्ति किस चीज से बनाई गई है इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है।

मूर्ति रखने वाले परिवार की महिला गीता खरे ने कहा- यह प्रतिमा सिवनी मालवा की अर्चना जलज जी को किसी महात्मा ने दी थी। हमने इसे उन्हीं के पास से लाया।

इसके बारे में पता चला तो बहुत लोग देखने आए। वहीं, एक स्थानीय नागरिक श्याम बैरागी ने कहा- अपनी आंखों से ऐसा होते देखा है। इस तरह की घटना मैंने अपने जीवन में पहली बार देखी।

झारखण्ड

झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता, तीन नक्सली गिरफ्तार, भारी मात्रा में विस्फोटक और हथियार बरामद

Published

on

Loading

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ अभियान में जिला पुलिस बल को बड़ी सफलता मिली है। अभियान के दौरान गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रेला पराल और रायरोवा के पास पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डम्प से बरामद किया गया। बरामद विस्फोट को सुरक्षा के दृष्टिकोण से बम निरोधक दस्ता के मदद से नष्ट कर दिया गया।

घटना के संबंध मिली जानकारी अनुसार पुलिस को सूचना प्राप्त हुई थी कि गोईलकेरा थाना क्षेत्र ग्राम रेला पराल, रायरोवा के आस-पास जंगल क्षेत्र में भाकपा माओवादी का एक दस्ता भ्रमणशील है. जिसके बाद चाईबासा पुलिस, कोबरा एवं सीआरपीएफ की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर अभियान संचालित किया गया।

अभियान के क्रम में ग्राम रेला पराल एवं रायरोवा के समीप पंचलताबुरू जंगल क्षेत्र में भ्रमणशील नक्सली दस्ता के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया जिनमे एक छत्तीसगढ़ और दो झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के हैं। गिरफ्तार नक्सलियों में रोहित पदम छत्तीसगढ़ का रहने वाला है, वहीं युलिप जोजो और बासु बाहंदा झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के रहने वाले हैं।

गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में नक्सलियों ने अपने हथियारों और विस्फोटकों के बारे में बताया. जिसके बाद पुलिस जवानों ने उनकी निशानदेही पर एक 303 राइफल, भारी मात्रा में विस्फोटक एवं अन्य सामग्री एक नक्सल डंप से बरामद किया गया। बरामद विस्फोटकों को सुरक्षा के दृष्टिकोण से वहीं पर नष्ट कर दिया गया।

 

Continue Reading

Trending