Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

चाचा-भतीजे ने डांसर को बुलाया घर, बनाए संबंध, पैसे ज्यादा मांगने पर किया ये काम

Published

on

Loading

पटना। बिहार के महराजगंज में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहा चाचा-भतीजे की जोड़ी ने डांसर को डांस के लिए घर बुलाया। इस दौरान दोनों ने जमकर शराब पी।

इसके बाद दोनों ने इस डांसर के साथ संबंध बनाए। लड़की जब तय रकम से ज्यादा पैसे मांगने लगी तो दोनों ने मिलकर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के 13 दिन बाद पुलिस ने इस बात का खुलासा किया है।

दरअसल, 26 जून को जनपद महराजगंज के कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव सौरेजी नहर में एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की और रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली थाने में 302, 201 का मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुट गई थी।

जांच में पता चला की महिला का नाम रीना है और वह एक डांस गर्ल है। जांच आगे बढ़ी तो कॉल डिटेल से पुलिस ने चाचा भतीजे को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, डांस गर्ल को आरोपी चाचा-भतीजे ने फोन कर तय जगह पर बुलाया। फिर आरोपी चाचा-भतीजे ने जमकर शराब पी और डांस गर्ल के साथ संबंध बनाए।

डांस गर्ल ने जब इसके लिए दोनों से ज्यादा रकम की मांग की तो दोनों ने मना कर दिया। इसके बाद डांस गर्ल शोर मचाने की धमकी देने लगी। ये बात चाचा-भतीजे को पसंद नहीं आई और दोनों ने गला दबाकर लड़की की हत्या कर दी और लाश को नहर में फेंक दिया।

उत्तर प्रदेश

ससुराल में फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव, गुस्साए मायके वालों ने घर में लगा दी आग, जिंदा जल गए सास-ससुर

Published

on

Loading

प्रयागराज। प्रयागराज से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक नवविवाहित महिला का शव अपने ससुराल में फांसी के फंदे पर लटकता हुआ मिला। इसके बाद महिला के परिजन ससुराल पहुंचे और घर में आग लगा दी।

जिससे उसके ससुर और सास की झुलसकर मृत्यु हो गई। पुलिस उपायुक्त (नगर) दीपक भूकर ने बताया कि सोमवार देर रात को पुलिस को सूचना मिली कि मुट्ठीगंज थाना क्षेत्र में 27 वर्षीय अंशिका केसरवानी ने अपने ससुराल में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है और मौके पर मायके तथा ससुराल पक्ष के लोग मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि इस सूचना पर तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची जहां दोनों पक्ष आपस में झगड़ा कर रहे थे।

मायके वालों का आरोप है कि अंशिका की हत्या कर शव लटका दिया गया। उन्होंने बताया कि इस दौरान, मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल वालों के घर में आग लगा दी। पुलिस द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को उस मकान से बाहर निकाला गया और दमकल विभाग को सूचित किया गया। दमकल कर्मियों की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग पर काबू पाने के बाद रात करीब 3 बजे जब मकान की तलाशी ली गई तो वहां दो शव मिले जिसमें एक शव लड़की के ससुर राजेंद्र केसरवानी (65) और दूसरा शव लड़की की सास शोभा देवी (62) का है। इन शवों को पोस्टमार्टम के लिए एसआरएन अस्पताल ले जाया गया है और विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading

Trending