Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस एक्टर को किस करना चाहती हैं जाह्नवी कपूर, नाम जानकर हैरान रह जाएंगे बोनी कपूर!

Published

on

Loading

मुंबई। श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने फिल्म धड़के के जरिए बॉलीवुड में कदम रखा था। फिल्म देखकर लोगों ने उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ की थी।

यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई के साथ हिट रही। जाह्नवी इन दिनों एक बार फिर से सुर्खियों में हैं लेकिन इस बार वह किसी फिल्म की वजह से नहीं अपने बयान के वजह से चर्चा में आ गई हैं।

हाल ही में जाह्नवी अपनी बहन खुशी कपूर के साथ नेहा धूपिया के चैट शो BFFs with Vogue में शिरकत करने पहुंची। यहां दोनों बहनों अपनी जिंदगी से जुड़े कई राज खोले।

 

इस शो के एक सेगमेंट ‘Say it Or Strip it’ में नेहा धूपिया ने जाह्नवी कपूर से पूछा कि वे विक्की कौशल और कार्तिक आर्यन में से किसे किस करना पसंद करेंगी? जवाब में देर किए बिना जाह्नवी कपूर ने विक्की कौशल का नाम लिया।

आपको बता दें कि विक्की कौशल और जाह्नवी कपूर फिल्म तख्त में साथ काम कर रहे हैं। ये एक मल्टी स्टारर मूवी है। फिल्म को करण जौहर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में रणवीर सिंह, भूमि पेडनेकर, आलिया भट्ट, करीना कपूर मुख्य भूमिका निभाते नजर आएंगे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending