Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

SP-BSP गठबंधन पर प्रियंका का ‘चुनावी वार’, क्या आगामी चुनाव में भीम-कांग्रेस का दिखेगा साथ?

Published

on

Loading

भीम आर्मी के संस्थापक और उत्तर प्रदेश दलित नेता चंद्रशेखर आजाद ने लोकसभा चुनाव से पहले ही उत्तरप्रदेश की सियासत हिला डाली हैं। बुधवार को कांग्रेस की महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने चंद्रशेखर से मुलाक़ात की। चंद्रशेखर और प्रियंका की इस मुलाक़ात ने देश के राजनैतिक गालियारों में हलचल मचा दी हैं। 
कहा जा रहा है कि चंद्रशेखर, आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का हाथ थामने जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ दलित नेता चंद्रशेखर के साथ कांग्रेस गठबंधन करने वाली हैं और हो सकता हैं की पार्टी उन्हें लोकसभा चुनाव का उम्मीदवार भी घोषित कर दें।

वहीँ चंद्रशेखर का कहना हैं कि वे लोकसभा चुनाव में पीएम नरेंद्र मोदी के खिलाफ खड़े होंगे।। बुधवार को मेरठ जिले में उन्होंने कहा कि पहले तो वे अपने संगठन से कोई मजबूत उम्मीदवार उतारने का प्रयास करेंगे और उम्मीदवार न मिलने पर वे खुद पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।
चंद्रशेखर ने 15 मार्च को दिल्ली में बहुजन हुंकार रैली की घोषणा भी की और कहां कि इसमें बड़ी तादाद में लोग हिस्सा लेंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह रैली बहुजन समाज के लिए है। साथ ही लोकसभा चुनाव में मायावती को पूर्ण समर्थन देने की बात भी कही। चंद्रशेखर ने अखिलेश यादव से पदोन्नति में आरक्षण के मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करने के की मांग की और कहा सपा संरक्षक मुलायम सिंह अपने बयान से लोगों में भ्रम फैला रहे हैं।
रिपोर्ट-मानसी शुक्ला

नेशनल

बिहार: NDA में सीट शेयरिंग का ऐलान, बीजेपी 17 और जेडीयू 16 सीटों पर लडे़गी चुनाव

Published

on

Loading

नई दिल्ली: बिहार में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दलों के बीच सीट बंटवारा तय हो गया है। बंटवारे के साथ ही पशुपति पारस और मुकेश सहनी की पार्टियां एनडीए से बाहर हो गई हैं।

सहमति के तहत बिहार में लोकसभा की कुल 40 सीटों में से बीजेपी 17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं 16 सीटों पर नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) चुनाव लड़ेगी। चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) 5 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं जीतन राम मांझी की पार्टी हम एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। एक सीट उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा को दी गई है।

किन सीटों पर उतरेंगे किसके उम्मीदवार

इस बार बिहार की पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, औरंगाबाद, मधुबनी, अररिया, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, महाराजंगज, सारण, उजियारपुर,बेगुसराय, नवादा, पटनासाहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर और सासाराम लोकसभा सीट से बीजेपी अपने उम्मीदवारों को मैदान में उतारेगी। वहीं वैशाली, हाजीपुर, समस्तीपुर, खगड़िया और जमुई लोकसभा सीटों से चिराग पासवान की पार्टी चुनाव लड़ेगी। इसके अलावा उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी काराकाट सीट से और जीतनराम मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा को गया की सीट दी गई है। वहीं जेडीयू की बात करें तो पार्टी वाल्मीकि नगर, सीतामढ़ी, झंझारपुर, सुपौल, किशनगंज, पूर्णिया, कटिहार, सीवान, भागलपुर, बांका, मुंगेर, नालंदा, जहानाबाद और शिवहर सीट से अपने उम्मीदवार उतारेगी।

Continue Reading

Trending