Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

केंद्र में जुमले वाली ढोंगी सरकार : अखिलेश

Published

on

Loading

लखनऊ, 1 मार्च (आईएएनएस)| समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर “मोदी सरकार को जुमले वाली ढोंगी सरकार करार दिया है। अखिलेश ने लिखा कि खेती, उद्योग, दुकानदारी, कारोबार सब बदहाल पड़े हैं।”

इस बार लोगों को जुमले वाली ढोंगी सरकार नहीं चाहिए। इससे पहले अखिलेश ने गुरुवार को मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर कहा था कि देश राजनीति से ऊपर उठकर एक भारतीय के रूप में सरकार के साथ खड़ा है, ऐसे में भाजपा बूथ कार्यकर्ताओं से संपर्क का रिकार्ड बनाने में लगी है। आज तो भाजपा समर्थक भी इस आयोजन पर शर्मिदा हैं। इस मुद्दे पर बसपा मुखिया मायावती ने मोदी सरकार पर निशाना साधा था। आजकल लगातार सपा बसपा मिलकर भाजपा को निशाने पर ले रहे हैं।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending