Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

देश की सबसे तेज ट्रेन ‘वंदेभारत’ पर हुआ भयानक हमला, 6 बोगियों को हुआ नुक्सान

Published

on

Loading

एक बार फिर हादसे का शिकार हुई प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों की ट्रेन वन्दे भारत एक्सप्रेस। वाराणसी से नई दिल्ली जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस एक अन्य ट्रेन पर हो रहे पथराव की चपेट में आ गयी। ट्रैन के ड्राइवर की मुख्य खिड़की सहित कुछ अन्य खिड़कियों को ख़ासा नुकसान पहुंचा हैं। उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश के अछाला में साथ वाली लाइन से गुजर रही डिब्रूगढ़ राजधानी से एक मवेशी कुचल गया जिससे नाराज होकर आसपास के लोगों ने उसपर पत्थराव किया जिसमे उसके साथ चल रही वंदे भारत एक्सप्रेस भी चपेट में आ गयी।
इससे पहले भी वंदे भारत एक्सप्रेस के साथ ऐसी दुर्भाग्यपूर्ण घटना घटित हो चुकी है। जिससे पता चलता है कि रेल अधिकारी कितने सतर्क हैं। कुछ ही दिनों में हाईटेक ट्रेन के साथ हुईं घटनाओं ने रेलवे की सुरक्षा व्यस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
– पहली घटना ट्रेन के सकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से चलने के बाद दिल्ली पहुंचने के अपने पहले ट्रायल के दौरान हुई थी, जहां कुछ खामियां आने के कारण इसका ट्रायल रोक दिया गया था।
– दूसरी घटना पहले ट्रायल में इलाहाबाद से लौटने के दौरान भाऊपुर के पास एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आने की हुई थी।
– तीसरी घटना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाने के दूसरे ही दिन नई दिल्ली लौटने के दौरान हाथरस रेलवे स्टेशन पर घटित हुई, जहां ब्रेक बाइंडिंग जाम होने के कारण ट्रेन लगभग डेढ़ घंटे तक खड़ी रही।
– चौथी घटना इस पर टूंडला में पथराव होने से घटित हुई।

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending