Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

इस हॉट एक्ट्रेस के 5 से ज्यादा एक्टर से थे संबंध, लीक हुआ वीडियो और बर्बाद हो गया करियर!

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के सितारे खुले विचारों के लिए जाने जाते हैं। कई बार यही खुलापन उनके लिए बहुत नुकसानदेह भी बन जाता है। आज हम एक ऐसी एक्ट्रेस के बारे में बात करने जा रहे हैं जिनके पांच से ज्यादा एक्टर से रिश्ते रह चुके हैं।

हम बात कर रहे हैं स्टाइल और झंकार बीट्स जैसी फिल्मों काम कर चुकी एक्ट्रेस रिया सेन की। रिया आज अपना 38 वां जन्मदिन मना रही हैं। रिया की लाइफ फिल्मों की वजह से कम और उनके रिश्तों की वजह से ज्यादा रही। आईए जानते हैं कौन हैं वो एक्टर जिनसे रिया के रह चुके हैं कथित रिश्ते।

1-अक्षय खन्ना- विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना अपनी कॉमेडी और सीरियस रोल को बखूबी निभाते हैं। रिया और अक्षय ने फिल्म ‘लव यू हमेशा’ में साथ काम किया था। इसी फिल्म के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं और फिर दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे। अफसोस की बात ये रही कि ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई। रिया और अक्षय का रिलेशन कुछ समय तक तो ठीक चला फिर दोनों के बीच एक फेमस एक्टर आ गया।

2 -जॉन अब्राहम- बॉलीवुड के देसी बॉय जॉन अब्राहम की बात करें तो वो उस समय एक सफल मॉडल की तरह उभर रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जब रिया का दिल जॉन पर आ गया तो अक्षय से उन्होंने ब्रेकअप कर लिया। मीडिया में दोनों के अफेयर की खूब खबरें आई थीं। लेकिन जॉन से ब्रेकअप के बाद अक्षय और रिया एक बार फिर साथ आए थे और अपने रिश्ते को दूसरा मौका दिया था।

3 -श्रीसंथ- उस समय के उभरते  क्रिकेटर श्रीसंथ पर भी रिया का दिल आया, लेकिन श्रीसंथ की शादी भुवनेश्वरी देवी से तय हो  जाने के बाद दोनों के रास्ते जुदा हो गए और इस रिलेशन का अंत हो गया।

4 -शरमन जोशी- अभिनेता शरमन जोशी भी रिया के प्यार में पड़ चुके हैं।फिल्म ‘स्टाइल’ और ‘शादी नंबर वन’ में साथ काम किया था। इनका अफेयर  भी  ज़्यादा दिन नहीं चला

5 – अष्मित पटेल- एक्टर अष्मित पटेल के साथ उनका एक कथित एमएमएस  लीक हुआ था। 2005 में रिया और अष्मित रिलेशनशिप में थे। उस दौरान रिया की एक फिल्म रिलीज होने वाली थी। कहा जाता है कि इसी एमएमएस की वजह से रिया का करियर बर्बाद हो गया।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending