Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

विकास दर में बिहार का शीर्ष पर होना राजग की बड़ी उपलब्धि : सुशील मोदी

Published

on

Loading

 पटना, 22 जनवरी (आईएएनएस)| बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने मंगलवार को वर्ष 2017-18 में राज्यों में विकास दर के मामले में बिहार के शीर्ष पर होने को सरकार की उपलब्धि बताया।

  उन्होंने कहा कि जिन 17 राज्यों को विशेष दर्जा प्राप्त नहीं है, उनमें 11़3 प्रतिशत की विकास दर के साथ बिहार का पहले स्थान पर होना राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की ‘डबल इंजन’ सरकार की बड़ी उपलब्धि है। मोदी ने विपक्षियों पर निशाना साधते हुए कहा कि रेटिंग एजेंसी क्रिसिल की यह रिपोर्ट लगातार दुष्प्रचार से बिहार को बदनाम करने वाले विरोधी दलों के चेहरे पर करारा तमाचा है।

उन्होंने कहा कि बिहार उन 12 राज्यों में शामिल हो गया है, जहां एसजीडीपी की विकास दर राष्ट्रीय औसत से ज्यादा रही। उन्होंने राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मॉल, मिट्टी और बेनामी संपत्ति बनाने में लिप्त लोगों की महागठबंधन सरकार के रहते विकास की यह रफ्तार हासिल नहीं की जा सकती थी।

मोदी ने कांग्रेस पर मध्य प्रदेश में किसानों का कर्ज माफ करने का झांसा देकर सत्ता हथियाने का आरोप लगाते हुए कहा कि किसानों का कर्ज पांच रुपये माफ हो रहे हैं।

मोदी ने मंगलवार को ट्वीट कर लिखा, “मध्य प्रदेश में किसानों के कर्ज माफ करने का झांसा देकर कांग्रेस सत्ता हथियाने में कामयाब हुई, लेकिन हकीकत यह है कि 20 हजार के कर्ज में डूबे कई किसानों के 5 रुपये या 13 रुपये माफ हुए। दूसरी तरफ केंद्र की राजग सरकार ने चार साल में कल्याणकारी योजनाओं के जरिये 5 लाख 78 हजार रुपये सीधे लोगों के खाते में पहुंचाए।”

उन्होंने कहा कि राजग ने योजनाओं में लूट रोक दी, इसलिए कांग्रेस, राजद सहित 22 दल प्रधानमंत्री को हटाने के लिए रैली कर रहे हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending