Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

Video: सपना चौधरी को लगी गंभीर चोट, बेहोश पड़ी थीं कार में!

Published

on

Loading

मुंबई। सोशल मीडिया पर इन दिनों एक विडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस विडियो में मशहूर सिंगर सपना चौधरी गंभीर रुप से घायल नजर आ रही हैं।

विडियो में साफ देखा जा सकता है कि सपना को गंभीर चोट लगी है जिसकी वजह से वह बेहोश हो गई हैं। विडियो को देखकर फैंस भी हैरान हैं।

फैंस के मन में बस एक ही सवाल चल रहा है कि सपना का अचानक एक्सिडेंट कैसे हो गया। हालांकि विडियो में पीछे बैकग्राउंड म्यूजिक बज रहा है जिससे यह अंदाजा लगाया जा सकता ह कि यह किसी विडियो एल्बम का सीन हो सकता है। सपना का यह विडियो उनके फैन पेज पर अपलोड किया गया है।

बता दें कि जल्द सपना एक्टिंग की दुनिया में डेब्यू करने वाली हैं। सपना फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट’ से अपने करियर की शुरुआत करेंगी। अब तक वह म्यूजिक वीडियो में एक्टिंग करती नजर आई हैं, लेकिन किसी फिल्म में काम करने का ये पहला अनुभव होगा।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending