Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

31 मार्च तक दिल्ली की झुग्गी बस्तियां खुले में शौच से मुक्त होंगी : केजरीवाल

Published

on

Loading

नई दिल्ली| दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को कहा कि दिल्ली की सभी झुग्गी बस्तियां और कालोनियां अगले साल 31 मार्च तक खुले में शौच से मुक्त हो जाएंगी। मुख्यमंत्री ने कहा, आम आदमी पार्टी (आप) गरीब की पार्टी है। हमें विधानसभा की 70 में से 67 सीटें मिलीं क्योंकि गरीब लोगों ने हमें वोट दिया। हमारी सरकार ने दो सालों में 10,583 शौचालय बनवाए हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है।

केजरीवाल दक्षिण दिल्ली के लापजत नगर में मद्रासी बस्ती में 110 सार्वजनिक शौचालयों के उद्घाटन के बाद लोगों को संबोधित कर रहे थे।

आप नेता ने कहा, झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों के लिए खुले में शौच एक प्रमुख समस्या है, खास तौर से महिलाओं के लिए। शहर भर में कुल 810 नए सार्वजनिक शौचालय का निर्माण किया गया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके मंत्रिमंडल ने पहले ही फैसला किया है कि एक जनवरी 2015 से पहले बनाई गई झोपड़ियों को तब तक नहीं हटाया जाएगा, जब तक कि वहां रहने वालों के लिए कहीं और रहने का वैकल्पिक इंतजाम नहीं हो जाए।

उन्होंने कहा कि संगम विहार में झुग्गी बस्तियों में रहने वाले लोगों के लिए 583 ईंट के घरों का निर्माण शुरू हो गया है और इसे कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

नेशनल

भाजपा का परिवार आरक्षण ख़त्म करना चाहता है: अखिलेश यादव

Published

on

Loading

एटा। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने एटा में सपा प्रत्याशी देवेश शाक्य के समर्थन में संविधान बचाओ रैली को संबोधित किया। इस दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि संविधान बचेगा तो लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा तो वोट देने का अधिकार बचेगा। अखिलेश यादव ने दावा किया कि ये अग्निवीर व्यवस्था जो लेकर आए हैं इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी तो अग्निवीर व्यवस्था समाप्त कर पहले वाली व्यवस्था लागू करेंगे।

उन्होंने आरक्षण मामले पर आरएसएस पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के साथ एक सबसे खतरनाक परिवार है, जो आरक्षण खत्म करना चाहता है। अब उन्हें वोट चाहिए तो वह कह रहे हैं कि आरक्षण खत्म नहीं होगा।

उन्होंने आगे कहा कि मैं पूछना चाहता हूं अगर सरकार की बड़ी कंपनियां बिक जाएंगी तो क्या उनमें आरक्षण होगा? उनके पास जवाब नहीं है कि नौकरी क्यों नहीं दे रहे हैं? लोकसभा चुनाव संविधान मंथन का चुनाव है। एक तरफ वो लोग हैं जो संविधान को हटाना चाहते हैं। दूसरी तरफ इंडिया गठबंधन और समाजवादी लोग हैं जो संविधान को बचाना चाहते हैं। यह चुनाव आने वाली पीढ़ी के भविष्य का फैसला करेगा। वो लोग संविधान के भक्षक हैं और हम लोग रक्षक हैं।

अखिलेश यादव ने कहा कि एटा के लोगों को भाजपा ने बहुत धोखा दिया है। इनका हर वादा झूठा निकला। दस साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की है। उनकी आय दोगुनी नहीं हुई। नौजवानों का भविष्य खत्म कर दिया गया है। हर परीक्षा का पेपर लीक हो रहा है।

Continue Reading

Trending