Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

सुनहरी याद बनकर रह जाएगा राज कपूर का RK Studio, इतने करोड़ में हुआ सौदा पक्का

Published

on

Loading

ढाई एकड़ जमीन में बने राजकपूर के 70 साल पुराने आरके स्टूडियो को लेकर काफी समय से चर्चा चल रही थी कि वो बिकने वाला है। इसकी कीमत और लेनदार दोनों अब तक तय नहीं होने के कारण इस लेकर अकटलें लगी थीं जो अब खत्म हो गई हैं।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

अब खबर है कि इस स्टूडियो का मालिक बदलने वाला है क्योंकि इसका सौदा हो चुका है। जी हां, राजकपूर के इस स्टूडियो को गोजरेज प्रॉपर्टी ने खरीद लिया है और काफी जल्दी इसकी आधिकारिक घोषणा भी हो जाएगी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

बता दें कि आरके स्टूडियो की कीमत कुल 200 करोड़ रुपए लगाई गई है। खबर थी कि कपूर खानदान  इसकी कीमत कम से कम 250 करोड़ लगा रहा था और बाजार में कई बिल्डर्स ने इसकी कीमत करीब 150 करोड़ लगाई थी।

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

प्रॉपर्टी के दाम के बारे में बात करते हुए गोदरेज के प्रवक्ता ने कहा – ‘यह कंपनी का मुद्दा है और उन्हीं की पॉलिसी है। हम बाजार में चल रही खबरों पर कोई कमेंट नहीं करते।’

IMAGE COPYRIGHT: GOOGLE

अगर बात करें, आरके स्टूडियो के इतिहास की। एक्टर राजकपूर ने आरके स्टूडियो 1948 में बनाया था। इस स्टूडियो के बैनर तले बनी पहली फिल्म ‘आग’ बनी थी। हालांकि ये फिल्म ज्यादा चली नही थी। लेकिन दूसरी फ़िल्म ‘बरसात’ सुपरहिट हुई थी। आरके स्टूडियो का लोगो भी ‘बरसात’ में राज कपूर और नर्गिस के एक मशहूर पोज से बनाया गया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending