Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

3 राज्यों के भाजपा विधायकों, नेताओं से मिलेंगे शाह

Published

on

Loading

पणजी। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह गुरुवार को पार्टी के गोवा, गुजरात तथा महाराष्ट्र के नेताओं तथा विधायकों से मुलाकात कर उनके कामकाज की समीक्षा करेंगे। एक विधायक ने बताया कि गोवा में मुख्यमंत्री लक्ष्मीकांत पारसेकर सहित भाजपा के 21 विधायक गुरुवार को बैठक में शामिल होने मुंबई पहुंचे।

बैठक महासंपर्क अभियान का हिस्सा है, जिसकी शुरुआत पार्टी द्वारा देशव्यापी स्तर पर की गई। विधायक ने कहा, “गुजरात, गोवा तथा महाराष्ट्र के नेता तथा विधायक बांद्रा स्थित रंग शारदा हॉल में बैठक करेंगे, जिसे शाह संबोधित करेंगे।”

 

प्रादेशिक

मिजोरम : आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से 10 मजदूरों की मौत, कई लापता, बचाव अभियान जारी

Published

on

Loading

आइजोल। मिजोरम की राजधानी आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से इसमें काम कर रहे 10 मजदूरों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के लापता होने की खबर है। बचाव अभियान जारी है और 2 मजदूरों को रेस्क्यू कर लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, इलाके में आज सुबह से भारी बारिश हो रही है। इसके चलते खदास धंस गई। इस हादसे को लेकर मिजोरम के डीजीपी अनिल शुक्ला ने कहा कि पुलिस के जवान बचाव कार्य में लगे हुए हैं। यह हादसा नदियों के जल स्तर बढ़ने की वजह से हुआ है। इस वजह से नदी के किनारे रहने वाले लोगों को दूसरे जगह हटा दिया गया है।

हादसा शहर के दक्षिणी हिस्से में स्थित मेल्थम और ह्लिमेन के बीच वाले इलाके में खुदी खदान में हुआ। खदान धंसते ही मजदूरों में भगदड़ मच गई थी, लेकिन सभी बाहर नहीं निकल पाए। हादसे की जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई। जानकारी मिलते ही NDRF और प्रशासन की बचाव टीमें मौके पर पहुंची। लोगों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात है क्योंकि लोगों में आक्रोश है। वे अपने परिजनों को निकालने की गुहार लगा रहे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा आ रही है। हुनथर में नेशनल हाईवे-6 पर भूस्खलन के कारण आइजोल देश के बाकी हिस्सों से कट गया है। बारिश के कारण प्रदेश के कई स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने अलर्ट जारी किया हुआ है, लेकिन बावजूद इसके खदान में काम कराया जा रहा था। इस वजह से भी लोगों में आक्रोश है और वे खदान मालिक के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग पुलिस से कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending