Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

3 दिन तक दहशत फैलाने के बाद मारा गया तेंदुआ, इंस्पेक्टर सहित कई लोग घायल

Published

on

Loading

लखनऊ। यूपी की राजधानी लखनऊ में दहशत का पर्याय बन चुके तेंदुए को आखिरकार ढेर कर दिया गया है। इससे पहले तेंदुआ तीन लोगों को घायल कर चुका था। शनिवार को थानाध्यक्ष आशियाना त्रिलोकी सिंह अपने दो सिपाहियों के साथ तेंदुए तो पकड़ने निकले थे। इस बीच एक घर में छुपे तेंदुए ने उनपर हमला कर दिया।

त्रिलोकी सिंह ने अपने बचाव में तेंदुए पर फायर झोंक दिया। गोली लगने के बाद तेंदुआ पास के ही एक घर में जा छुपा। इस दौरान उसका काफी खून बह गया था। इसके बाद गंभीर रूप से घायल तेंदुए को वन विभाग की टीम ने वहां से निकाला। इस दौरान उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद उसे लखनऊ के प्राणि उद्यान लाया गया है।

3 द‍िन तक दहशत फैलाने के बाद मारा गया तेंदुआ, रेस्क्यू ऑपरेशन में इंस्पेक्टर घायलआपको बता दें कि तेंदुए द्वारा एक युवक पर हमले के बाद आशियाना के आसपास वाले इलाकों के स्कूलों में छुट्टी कर दी गई थी। राजधानी में एक महीने के अंदर चौथी बार तेंदुए किसी आवासीय कॉलोनी में घुसा है। कई लोगों ने तो तेंदुए के खौफ के चलते बच्चों को स्कूल तक नहीं भेजा।

Continue Reading

प्रादेशिक

राजस्थान के दौसा में सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को बेकाबू कार ने कुचला, तीन की मौत, 8 घायल

Published

on

Loading

दौसा। राजस्थान के दौसा में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहाँ एक बेकाबू कार ने सड़क किनारे सो रहे 11 लोगों को कुचल दिया। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि 8 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। पुलिस ने बताया कि हादसे में दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई, जबकि छह को आगे के इलाज के लिए जयपुर के एसएमएस अस्पताल में रेफर किया गया। कार को जब्त कर लिया गया है, हालांकि चालक फरार है। उसे पकड़ने की कोशिश की जा रही है।

हादसा गुरुवार की रात करीब 11.15 बजे हुआ है। सभी मृतक व घायल खानाबदोश परिवार के लोग थे, जो टीकाराम पालीवाल गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास सड़क किनारे झुग्गी में रहते थे। हेड कॉन्स्टेबल बृजकिशोर ने बताया कि रात करीब 11.20 बजे घटना की सूचना पुलिस को मिली थी। फौरन पुलिस मौके पर पहुंची। जांच में सामने आया कि तेज रफ्तार कार के ड्राइवर ने तेज गति और लापरवाही से गाड़ी चलाते हुए सड़क किनारे सो रहे लोगों को कुचल दिया है। घटना की सूचना पर गुरुवार की देर रात महवा विधायक राजेंद्र मीणा हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने डॉक्टरों से घायलों का हालचाल जाना और थाना इंचार्ज जितेंद्र सोलंकी को कार ड्राइवर के खिलाफ सख्त कार्रवाई के लिए कहा।

जयपुर स्थित एसएमएस हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ ने बताया कि दौसा के महवा से रेफर होकर 6 घायलों को यहां भर्ती किया गया था। इसमें से 1 दिलीप नाम के युवक को छुट्‌टी दे दी गई है। 5 अन्य को सर्जरी यूनिट में भर्ती रखा गया है। इसमें एक मरीज के सिर में थोड़ी ज्यादा चोट है, बाकी चार की स्थिति सामान्य है। इनका इलाज चल रहा है।

Continue Reading

Trending