Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कसौटी जिंदगी की 2: कोमोलिका का हुई एंट्री, बोल्ड अवतार देखकर उड़ जाएंगे होश!

Published

on

कसौटी जिंदगी की 2

Loading

मुंबई। साल 2001 में शुरु हुआ टीवी सीरियल कसौटी जिंदगी की के फैंस की आज भी उतने ही हैं जितने उस समय हुआ करते थे। हाल ही में जब इस सीरियल को दोबारा शुरु करने की एनाउंस्मेंट हुई तो फैंस खुशी से झूम उठे।

कसौटी जिंदगी की 2

सीरियल को लेकर फैंस की उत्सुक्ता देखने लायक थी। आज हम इस शो जुड़ा नया अप्डेट आपको बताने जा रहे हैं। 17 साल बाद ‘कसौटी जिंदगी की’ नए फ्लेवर के साथ शुरु हुए इस शो में अभी तक शो में प्रेरणा और अनुराग का रोमांस देखने को मिल रहा था।

लेकिन अब शो की सबसे चर्चित किरदार कमोलिका की एंट्री होने जा रही है। शो में से हिना का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है। प्रोमो में हिना खान सिल्वर और काले रंग के लहंगा-चोली में नजर आ रही हैं।

साथ ही उनकी एंट्री को भी रोचक अंदाज में दिखाया गया है। जब वे अनुराग-प्रेरणा के बीच में आ जाती हैं। सीन से सीरियल के आगे की कहानी का अंदाजा लगाया जा सकता है।

कोमोलिका का यह प्रोमो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। देखना दिलचस्प होगा कि कोमोलिका के इस एंट्री से शो को कितना फायदा होता है।

 

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending