Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

बिना मेकअप ऐसी दिखती हैं मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर, फोटो देखकर रह जाएंगे दंग

Published

on

मानुषी छिल्लर

Loading

मुंबई। मिस वर्ल्ड 2018 का खिताब जीतकर मानुषी छिल्लर ने पूरी दुनिया में भारत का नाम रोशन कर दिया था। विनर बनने के बाद मानुषी काफी लोकप्रिय हो गईं। इसके बाद उन्हे कई इवेंट्स में देखा गया।

मानुषी छिल्लर

हाल ही में मानुषी को रणवीर सिंह के साथ एक ऐड में देखा गया था। सोशल मीडिया पर हमेशा एक्टिव रहने वाली मानुषी अक्सर अपनी फोटोज फैंस के बीच शेयर करती रहती हैं।

मानुषी छिल्लर

उनका ड्रेसिंग सेन्स भी लोगों को खूब भाता है। लेकिन पहली बार मानुषी ने एक ऐसी फोटो शेयर कर दी जिसे लोग पहली नजर में पहचान न सके। आपको बता दें कि यह मानुषी की ही तस्वीर थी जो बिना मेकअप के शेयर की गई थी।

मानुषी की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। गौरतलब है कि मानुषी ने 17 साल बाद मिस वर्ल्ड का खिताब जीत कर लंबे समय से चले आ रहे सूखे को खत्म किया था।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending