Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

केरल बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए दरियादिल अक्षय कुमार और प्रियदर्शन

Published

on

akshay kumar, Kerala flood victim

Loading

मुंबई। केरल में आए भीषण बाढ़ से हर ओर तबाही का मंजर है। बाढ़ की वजह से अब तक 370 लोगों की जान चली गई जबकि लाखों लोग कैंप में रहने को मजबूर हैं। आंकड़ो के मुताबिक केरल में आई इस प्राकृतिक आपदा से अब तक 21 हजार करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है। बाढ़ पीड़ितो के लिए अब बॉलीवुड भी मदद करने के लिए आगे आ गया है।

akshay kumar, Kerala flood victim

कुछ दिनों पहले जॉन ने लोगों से आर्थिक मदद की अपील की थी। इसी कड़ी में अब अक्षय कुमार और कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले डायरेक्टर प्रियदर्शन का नाम भी जुड़ गया है। अक्षय ने प्रियदर्शन के साथ मिलकर मुख्यमंत्री अपदा कोष में बाढ़ पीड़ितों के लिए दान किया है। प्रियदर्शन ने केरल के मुख्यमंत्री को चेक देते हुए तस्वीर ट्विटर पर शेयर की।

फैंस के साथ तस्वीर साझा करते हुए प्रियदर्शन ने लिखा, ‘मैंने और अक्षय कुमार ने केरल के मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष में दान किया है। आइए, एकजुट होकर केरल को दोबारा पटरी पर लेकर आएं। कोई राजनीति नहीं, कोई धर्म नहीं सिर्फ मानवता। आइए, केरल के लिए एकजुट हो जाएं।’

नेशनल

अफ्रीकन दिखते हैं दक्षिण भारत के लोग… सैम पित्रोदा के बयान पर मचा बवाल, बीजेपी ने बोला हमला

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा ने पूर्वोत्तर और दक्षिण भारतीय लोगों को लेकर ऐसा बयान दे दिया है जिसपर बवाल मच गया है। सैम पित्रोदा ने कहा कि पूर्वोत्तर में रहने वाले लोग चीन जैसे दिखते हैं और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकन जैसे। दरअसल, सैम पित्रोदा का एक वीडियो सामने आया है.जिसमें वह कह रहे हैं कि भारत जैसे विविधता वाले देश में सभी एक साथ रहते हैं. वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है। वह कहते हैं कि यहां पूर्वी भारत के लोग चीन के लोगों जैसे, पश्चिम भारत में रहने वाले अरब जैसे और दक्षिण में रहने वाले अफ्रीकी लोगों जैसे दिखते हैं। उन्होंने कहा कि बावजूद इसके फिर भी हम सभी मिल-जुलकर रहते हैं।

इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा के इस बयान पर बीजेपी की ओर से असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने पलटवार किया। उन्होंने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से उनके वीडियो को रीट्वीट करते हुए लिखा, “सैम भाई, मैं नॉर्थ ईस्ट से हूं और भारतीय जैसा दिखता हूं। हम एक विविधतापूर्ण देश हैं-हम अलग दिख सकते हैं लेकिन हम सभी एक हैं। हमारे देश के बारे में थोड़ा तो समझ लो!”

सैम पित्रोदा के कुछ ही दिन पहले दिए गए विरासत टैक्स वाले बयान पर चुनाव के बीच बवाल मचा था वहीं अब एक बार फिर उनके बयान पर विवाद खड़ा हो गया है। पिछले दिनों सैम पित्रोदा ने भारत में विरासत कर कानून की वकालत की था। धन के पुनर्वितरण की दिशा में नीति की आवश्यकता पर जोर देते हुए, पित्रोदा ने अमेरिका का हवाला दिया था। हालांकि कांग्रेस पार्टी ने इससे पल्ला झाड़ लिया था और इसे उनका निजी बयान बताया था।

Continue Reading

Trending