Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

28 साल बाद चीन-रूस को जोडऩे वाले पुल का निर्माण शुरू

Published

on

Loading

russia-china bridgeबीजिंग। चीन और रूस को जोडऩे वाले आधुनिक राजमार्ग पुल का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। इस पुल के निर्माण के लिए दोनों देशों की सरकारों के बीच पिछले 28 वर्षों से चर्चा हो रही थी। यह पुल हेइलोंगजियांग नदी पर बनेगा।

इस पुल की लंबाई 1,283 मीटर है और यह उत्तरी चीन के हेइलोंगजियांग के सीमावर्ती कस्बे हेइहे को रूस के ब्लागोवेसचेनस्क से जोड़ेगा।

एक चीनी अधिकारी ने बताया, यह पुल महत्वपूर्ण अंतर्राष्ट्रीय जुड़ाव और चीन, मंगोलिया, रूस के आर्थिक गलियारे का हिस्सा है। इससे दोनों क्षेत्रों के बीच सहयोग मजबूत होगा। इस पुल के निर्माण में कुल लागत 2.5 अरब युआन (लगभग 36 करोड़ डॉलर) आएगी। यह पुल अक्टूबर 2019 में खुलेगा। दोनों शहरों के बीच यात्रियों की आवाजाही 2020 तक 15 लाख होने की उम्मीद है जो मौजूदा संख्या का दोगुना है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

अमेरिका: वाटर पार्क में बंदूकधारी ने 10 लोगों को मारी गोली, फरार

Published

on

Loading

अमेरिका के शहर डेट्रायट से एक गोलीबारी का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है, डेट्रायट के वाटर पार्क में 10 लोगों को गोली मारी गई, जिसके बाद वो घायल हो गए। ये घटना कल शाम की बताई जा रही है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी है। गोली चलाने वाला शख्स फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने इस घटना की जानकारी देते हुए बताया है कि पास के एक घर में हमलावर की बंदूक मिली थी, इस वजह से पुलिस को शक है कि वो भी घर में छिपा हुआ है।

बता दें कि अमेरिका के ब्रुकलैंड्स प्लाजा के सामने एक आदमी लगभग शाम 5 बजे अपनी गाड़ी से उतरा और 9 मिमी सेमीऑटोमैटिक से लगभग 30 गोलियां चलाई। शुरुआत में पता चला था कि 5 लोगों को गोली मारी गई है। लेकिन बाद में पुलिस ने मामले की जांच की और पता लगाया इस घटना में 10 लोगों को गोली लगी है।

जानकारी के लिए बता दें कि रोचेस्टर हिल्स डेट्रॉइट से लगभग 30 मील से 50 किमी दूर उत्तर में है। यहां 2021 में एक स्कूल में छात्र एथन क्रम्बली ने अंधाधुंध फायरिंग कर चार मासूम छात्रों की हत्या कर दी थी। साथ ही 6 अन्य छात्र और टीचर भी इस घटना में घायल हो गए थे। वहीं इसका नजदीकी शहर ऑक्सफोर्ड टाउनशिप है जो ओकलैंड काउंटी में ही पड़ता है।

Continue Reading

Trending