Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

उप्र : इस सप्ताह के अंत तक भारी बारिश के आसार

Published

on

Loading

लखनऊ, 25 जुलाई (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ व राज्य के अधिकांश जिलों में इस सप्ताह के अंत तक मानसून रफ्तार पकड़ लेगा और उसके बाद भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, हालांकि मंगलवार देर रात बारिश होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई। अगले 24 घंटों के दौरान रुक-रुककर हल्की बारिश होती रहेगी।

मौसम विभाग के अनुसार, दिन में बादल छाए रहेंगे और तापमान में तीन से चार डिग्री सेल्सियस तक की कमी दर्ज की जाएगी। 27 जुलाई के बाद मानसून के रफ्तार पकड़ने की उम्मीद है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर सक्रिय होने और चक्रवाती परिस्थति का निर्माण होने से तेज बारिश होने की उम्मीद है।

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है।

लखनऊ के अतिरिक्त बुधवार को गोरखपुर का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री, कानपुर का 21़1 डिग्री, इलाहाबाद का 24 डिग्री, बनारस का 21.4 डिग्री और झांसी का 24.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending