Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ये हैं दुनिया की सबसे डरावनी सीढ़ियां, चढ़ना तो दूर देखकर उल्टे पांव भाग जाएंगे आप

Published

on

Loading

इंसान को रोमांच बेहद पसंद है। रोमांच के लिए इंसान कहां कहां नहीं जाता। आइये आज आपको दुनिया की उन जगहों के बारे में बताते हैं जहां रोमांच के साथ साथ डर भी काफी ज्यादा है। हम आपको उन जगहों की तस्वीरों से रूबरू कराने जा रहे हैं जिसे देखकर आप यकीनन हैरान हो जाएंगे। यह जगहें डर और रोमांच का अद्भुत संगम है। आज आपको दुनिया की सबसे खतरनाक और डरावनी सीढ़ियों की तस्वीरें दिखाने वाले हैं हम आपको इन सीढ़ियों के बारे में पूरी जानकारी देंगे।

साभार – INTERNET

संत हेलेना – अटलांटिक महासागर में मौजूद यह एक छोटा सा आयरलैंड है जिस पर ब्रिटेन का कब्जा है। यहां की पहाड़ी पर एक बेहद खतरनाक सीढ़ी है जिसका निर्माण 1829 में किया गया था पुराने जमाने में इन सीढ़ियों का प्रयोग शहर तक सामान लाने ले जाने के लिए किया जाता था लेकिन अब यह टूरिस्ट अट्रैक्शन बन गया है इस सीढ़ी में लगभग 1500 स्टेप है।

साभार – INTERNET

पायलों डेल डियाब्लो वॉटरफॉल, इक्वाडोर – यह सीढ़ियां एक झरने तक पहुंचने के लिए बनाई गई है इसके दोनों और रेलिंग भी है। ताकि यहां आने वाले सैलानियों को सुरक्षा मिल सके। इन सीढ़ियों से आप दुनिया का सबसे खूबसूरत नजारा देख सकते हैं।

साभार – INTERNET

हाफ डोम, केबल रूट, कैलिफ़ोर्निया – कैलिफोर्निया में मौजूद एक ऊंची चट्टान पर चढ़ने के लिए रस्सियों का सहारा लिया जाता है। जमीन से पहाड़ की चोटी पर पहुंचने के लिए 13 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है। यह रास्ता बेहद जोखिम भरा और खतरनाक है।

साभार – INTERNET

मोंट ब्लैंक, फ्रांस – ऐल्प्स की पहाड़ियों में मौजूद यह सीढ़ियां आपको बेहद खूबसूरत नज़ारे के दर्शन कराती हैं। साल के ज्यादातर समय यह पहाड़ बर्फ से ढके रहते हैं।

साभार – INTERNET

माउंट हुएशन हैवेनली स्टैर्स , चीन – उम्मीद करते हैं कि आपको ऊंचाई से डर नहीं लगता होगा। क्योंकि इस लिस्ट में अगली जगह चाइना की इन सीढ़ी ने बनाई है। यह सीढ़ियां एकदम खड़ी अवस्था में है, कमजोर दिल वाले लोग इस सीढ़ी को देखते ही भाग जाते हैं।

साभार – INTERNET

फ्लोरली स्टैर्स, नॉर्वे – नॉर्वे कि यह सीढ़ी एक पाइप लाइन के साथ-साथ ऊपर तक जाती हैं। यह दुनिया की सबसे लंबी सीढ़ी है।

साभार – INTERNET

तैहांग माउंटेन्स स्पाइरल स्टेर्कसे , चीन – चाइना की इस सीढ़ी पर 60 साल से अधिक के लोगों का चढ़ना मना है,क्योंकि इस सीढ़ी पर चढ़ने के लिए आपका फिट होना बहुत जरूरी है।

साभार – INTERNET

अंगकोर वाट टेम्पल स्टैर्स, कम्बोडिया – दुनिया के सबसे बड़े हिंदू मंदिर अंकोरवाट में कुछ इस तरह की सीढ़ियां हैं। जिन पर बहुत ही कम लोग चढ़ने की हिम्मत जुटा पाते हैं। यह सीढ़ियां एकदम खड़ी स्थिति में है।

साभार – INTERNET

बटु केव्स, मलेशिया – कुआलालंपुर के नजदीक यह एक मशहूर हिंदू मंदिर है। यहां पर बहुत सारी गुफाएं मौजूद हैं। इन गुफाओं तक लोग एक खतरनाक सीढ़ी से चढ़कर पहुंचते हैं। रास्ते में बहुत सारे बंदर मिलते हैं, जो आपका सामान छीनने की कोशिश करते हैं।

साभार – INTERNET

माचू पिच्चू – साउथ अमेरिका में मौजूद यह जगह बहुत प्रसिद्ध है। इसके नजदीक एक पहाड़ी पर पहुंचने के लिए ये सीढ़ियां बनाई गई है। यह सीढ़ियां लकड़ी से बनी है और इन पर चढ़ना बेहद जोखिम भरा है।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending