Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

बॉलीवुड की इन 5 एक्ट्रेस की हैं ये बुरी आदतें, सनी लियोनी तो हर 15 मिनट में करती हैं ये काम

Published

on

Loading

मुंबई। हर इंसान की कुछ अच्छी और कुछ बुरी आदतें होती हैं। इंसान चाहे कितना भी बड़ा हो जाए, कई बार ये आदतें पीछा नहीं छोड़ती। ऐसी ही कुछ बच्चों वाली आदतें हैं बॉलीवुड की कुछ अभिनेत्रियों की। कई बार तो ये एक्ट्रेस पब्लिक प्लेस पर इन आदतों के साथ देखी जाती हैं। नज़र डालते हैं इन 5 अभिनेत्रियों और उनकी बुरी आदतों पर।

1.सनी लियोनी- बॉलीवुड की सबसे हॉट अभिनेत्री मानी जाने वाली सनी लियोनी की एक गन्दी आदत हैं। इस आदत की वजह से फिल्म निर्माता भी परेशान रहते हैं। सनी लियोनी को हर 15 मिनिट में अपने पैर धोने की आदत हैं। वह बार-बार सेट छोड़कर अपने पैर धोने जाती हैं।

2.करीना कपूर खान- बॉलीवुड की बेबो करीना कपूर खान को भी एक बुरी आदत हैं। बेबो को नाख़ून खाने की बहुत बुरी लत हैं। इसलिए उन्हें फिल्मों के लिए नकली नाख़ून लगाने पड़ते हैं।

3.सोनम कपूर- अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर को अच्छी आदतों के अलावा एक बुरी आदत यह भी है कि वह शराब पीती हैं। सोनम को पार्टियों में शराब पीते हुए देख जाता हैं।

4.सुष्मिता सेन- बॉलीवुड की अभिनेत्री सुष्मिता सेन को भी एक बुरी लत हैं। सुष्मिता सेन को खुले पूल में नहाना पसंद हैं। इसके लिए उनकी छत पर एक बाथटब भी हैं।

5.रानी मुखर्जी- रानी मुखर्जी को भी एक बहुत गन्दी आदत हैं। रानी मुखर्जी एक चेन स्मोकर हैं। वह दिनभर में कई सिगरेट पी जाती हैं।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending