Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘छोटी बहू’ हमेशा के लिए हो गई अभिनव की, सफेद जोड़े में लग रहीं थीं बला की खूबसूरत!

Published

on

छोटी बहू

Loading

मुंबई। छोटे पर्दें पर छोटी बहू बनकर लोगों के दिलों पर छा जाने वाली रुबीना दिलाइक ने आखिरकार अपने लॉन्ग टाइम ब्वॉयफ्रेंड अभिनव शुक्ला से शादी कर ली।

छोटी बहू

अब सोशल मीडिया पर रुबीना की शादी के फोटोज और वीडियोज आ गए हैं। तस्वीरों में सफेद रंग का लहंगा पहने रुबिना बला की खूबसूरत लग रही थीं।

छोटी बहू

रुबीना मंडप तक घूंघट तक पहुंची इस दौरान उन्होंने जमकर डांस किया। अभिनव ने भी रुबीना के लहंगे से मैच करती हुई शेरवानी पहन रखी थी। आपको बता दें कि इस प्रेमी जोड़ा शिमला के खूबसूरत वादियों में सात फेरे लिए।

शादी की सभी रस्में पहाड़ी रीति-रिवाज से हुई हैं।

इससे पहले रुबीना और अभिनव की सगाई की तस्वीरें भी सामने आई थीं।

अपनी सगाई में रुबीना ऑलिव कलर की इंडो वेस्टर्न ड्रेस में नजर आईं।

वहीं अभिनव ब्लू कलर के कुर्ते पायजामे में हैंडसम लग रहे थे।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending