Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

हिंदू एक्ट्रेस ने मुस्लिम से शादी कर नाम रखा फैज़ा, पति के साथ मनाई पहली ईद!

Published

on

एक्ट्रेस

Loading

मुंबई। पूरे देश में कल यानि शनिवार को ईद का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। आम इंसान हो या फिर सेलेब्स हर किसी ने सेवई के इस त्यौहार को जमकर एंजॉय किया। इन्ही सेलेब्स में से एक थी दीपिका कक्कड़। टीवी एक्ट्रेस दीपिका ने पति शोएब इब्राहिम के साथ अपनी शादी के बाद पहली ईद सेलिब्रेट की। ईद के दिन दोनों की जोड़ी देखते ही बन रही थी।

एक्ट्रेस

सुनहरे रंग के जोड़े में दीपिका बला कि खूबसूरत लग रही थीं। वहीं शोएब भी तस्वीरों में काफी हैंडसम लग रहे थे। दीपिका को शोएब से शादी करने के लिए सोशल मीडिया पर काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था। लेकिन इन सब मुश्किलों की परवाह न करते हुए आज यह जोड़ा अपनी निजी जीवन में काफी खुश है।

एक्ट्रेस

बता दें, ‘ससुराल सिमर का’ फेम दीपिका कक्कड़ ने इसी साल 22 फरवरी को अपने बॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से निकाह कर लिया था। इसके बाद उन्होंने इस्लाम कुबूल कर लिया था। इस शादी की मीडिया में भी खूब सुर्खियां बटोरी लेकिन कहते हैं जब किसी से प्यार हो जाता है तो इंसान किसी भी चीज की परवाह नहीं करता।

एक्ट्रेस

जानकारी के लिए बता दें कि यह दीपिका की दूसरी शादी है। शोएब और दीपिका का अफेयर लगभग 3 साल तक चला बाद में दोनों ने शादी कर ली। शादी के बाद दीपिका ने न सिर्फ इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है बल्कि अपना नाम बदलकर फैजा भी रख लिया है।

 

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार, शूटर्स को पैसे और घर के बाहर रेकी में की थी मदद

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पांचवा आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी पंजाब से गिरफ्तार हो गया है। सूत्रों के मुताबिक, चौधरी ने दोनों शूटर सागर पाल और विक्की गुप्ता को पैसे और सलमान खान के घर की रेकी करने में मदद की थी। मोहम्मद चौधरी को आज आज यानी मंगलवार को मुंबई लाया जा रहा है, जहां उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा और हिरासत की मांग की जाएगी।

इससे पहले सलमान के घर के बाहर फायरिंग मामले में एक आरोपी ने आत्महत्या कर ली थे। मरने वाले का नाम अनुज थापन है। अनुज थापन पर फायरिंग केस में हथियार मुहैया करवाने का आरोप था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आरोपी अनुज थापन ने कस्टडी में मिलने वाली चद्दर से ही अपनी जान लेने का प्लान बनाया। उसने बाथरूम में चद्दर से फंदा लगाकर अपनी जान ले ली। जैसे ही वहां मौजूद लोगों को इस बात की भनक पड़ी उसे तुरंत पास ही के अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया था। लेकिन GT अस्पताल में पहले उनकी हालत गंभीर बताई गई और फिर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Continue Reading

Trending