Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

26/11 हमले की 7वीं बरसी पर नायकों, पीड़ितों को याद किया

Published

on

Loading

मुंबई| मुंबई में 26 नवंबर, 2008 को हुए आतंकवादी हमले की गुरुवार को सातवीं बरसी के मौके पर यहां अलग-अलग जगहों पर स्मृति कार्यक्रमों का आयोजन हुआ, जिनमें हमले में मारे गए 166 लोगों को याद किया गया। मुख्य स्मृति कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार सुबह पुलिस जिमखाना में किया गया, जिसकी अगुवाई मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने कैबिनेट सहयोगियों और वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ की।

फडणवीस ने 26 नवंबर, 2008 को दक्षिणी मुंबई में पाकिस्तानी आतंकवादियों का सामना करते समय शहीद हुए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की। आतंकवादियों को परास्त करने के लिए 60 घंटे तक अभियान चला था।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के अलावा मुंबई पुलिस महानिदेशक पवन दीक्षित, मुंबई के पुलिस आयुक्त अहमद जावेद, अन्य पुलिस अधिकारी, शहीदों के परिजन और अन्य लोग मौजूद रहे।

26/11 हमले की सातवीं बरसी पर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष एवं स्थानीय नगर निगम पार्षद ने एक चौराहे का नाम होमगार्ड के अधिकारी मुकेश जाधव के नाम पर रखा। जाधव की सेंट जॉर्ज अस्पताल के करीब आतंकवादियों की गोली से मौत हो गई थी।

26 नवंबर, 2008 को 10 पाकिस्तानी आतंकवादी अरब सागर से होते हुए मुंबई में घुस आए थे। उन्होंने दक्षिणी मुंबई में 12 प्रमुख जगहों को निशाना बनाते हुए 60 घंटों तक खूनखराबा मचाया था ।

पाकिस्तानी आतंकवादियों का सामना करते समय आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) के प्रमुख हेमंत करकरे, मुठभेड़ विशेषज्ञ विजय सालस्कर, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अशोक कामटे, असिस्टेंट पुलिस इंस्पेक्टर (एआईपी)तुकाराम ओंबले, सीनियर इंस्पेक्टर शशांक शिंदे, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसडी) के कमांडो मेजर संदीप उन्नीकृष्णन और गजेंद्र सिंह शहीद हो गए थे।

नेशनल

बेंगलुरु एयरपोर्ट पर उतरते ही गिरफ्तार हुआ प्रज्वल रेवन्ना, एसआईटी ने की पूछताछ

Published

on

Loading

बेंगलुरु। कर्नाटक सेक्स स्कैंडल केस में आरोपी प्रज्वल रेवन्ना को गिरफ्तार कर लिया गया है। प्रज्वल रेवन्ना जैसे ही जर्मनी से बेंगलुरु एयरपोर्ट पर लैंड हुआ उसे गिरफ्तार कर लिया गया। प्रज्वल रेवन्ना पर कई महिलाओं के यौन शोषण के आरोप हैं। प्रज्वल रेवन्ना का मोबाइल और बैगेज विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जब्त कर लिया है। उनसे आज ही पूछताछ शुरू की जाएगी और पूरे घटनाक्रम को समझने के लिए उन्हें हासन स्थित उनके घर भी ले जाया जाएगा जहां कथित तौर पर अपराध हुआ था।

म्यूनिख से आई लुफ्थांसा एयरलाइंस की फ्लाइट एलएच764 को बेंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरते ही केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों ने घेर लिया। उन्होंने इमिग्रेशन की औपचारिकताएं पूरी करने के बाद हासन सांसद को एसआईटी के हवाले कर दिया। सूत्रों ने बताया कि प्रज्वल का मोबाइल फोन और बैगेज एसआईटी ने जब्त कर लिया है। मोबाइल फोन और उनके आवाज के नमूने को फॉरेंसिक लैब भेजा जाएगा। आरोपी को सबसे पहले मेडिकल के लिए बेंगलुरु के बौरिंग अस्पताल ले जाया जायेगा। इसके बाद एसआईटी प्रमुख बी.के. सिंह के नेतृत्व में उनसे पूछताछ की जाएगी।

पूछताछ के बाद रेवन्ना को हासन स्थित उनके घर ले जाया जायेगा जहां यौन शोषण और बलात्कार की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। वहां एसआईटी सबूत एकत्र करने के अलावा घटनाक्रम को जोड़ने का प्रयास भी करेगी। सूत्रों ने बताया कि आरोपी को हासन से लाने के बाद अदालत में पेश किया जाएगा। इस बीच प्रज्वल से मिलने के लिए उनके वकीलों की एक टीम पहुंच गई है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते रेवन्ना, उनका कथित सेक्स वीडियो सामने आने के बाद 26 अप्रैल को देश छोड़कर चले गये थे। उनके खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट, लुक आउट नोटिस और ब्लू कॉर्नर नोटिस जारी किये गये थे।

Continue Reading

Trending