Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

26/11 : बॉलीवुड ने याद किया खौफनाक वक्त

Published

on

Loading

मुंबई| हिंदी सिनेजगत ने बुधवार को 26/11 हमले की छठी बरसी पर आतंक के साये में बीते उन 60 घंटों और उसमें मारे गए लोगों को याद किया। 26 नवंबर, 2008 को मुंबई के ताज होटल पर हुए आतंकवादी हमले में 26 विदेशियों सहित 166 लोग मारे गए थे। अमिताभ बच्चन, मधुर भंडारकर और अनुपम खेर सरीखी हस्तियों ने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। इसके अलावा आतंकवादियों से लोहा लेने वाले नेशनल सिक्योरिटी गार्ड (एनएसजी) के जज्बे को सलाम किया।

-अमिताभ बच्चन ने लिखा : आतंक के साये में बीते वो खौफनाक घंटे। मृतकों के लिए दुआ करते हैं। आतंकवादियों से लड़ने वाले सुरक्षाबल को सलाम।

-मधुर भंडारकर : मुंबई छह साल पहले आज ही के दिन जिसकी गवाह बनी, उसे कभी नहीं भुला पाएंगे।

-अनुपम खेर : मैं आज हमारे शहीदों के बलिदान और मारे गए मासूम लोगों को नमन करता हूं।

-अर्जुन कपूर : छह साल बीत गए। उस दुखद घटना में प्रभावित हुए हर शख्स के साथ हमारी दुआएं हैं।

-फरहान अख्तर : छह साल पूर्व आज ही के दिन जान गंवाने वालों और दूसरों को बचाने के लिए अपनी जान दांव पर लगाने वालों को याद करते हैं।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending