Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

सीखो पकिस्तान: दुनिया का एकमात्र मुस्लिम देश, जहां मुसलमान अपने बच्चों के हिन्दू नाम रखते हैं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इन दिनों प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इंडोनेशिया के दौरे पर हैं। इसे सबसे ज्यादा मुस्लिम आबादी वाला देश कहा जाता है। हालांकि यहां हिन्दू संस्कृति का असर काफ़ी प्रभावशाली है। इंडोनेशिया अपनी साझी संस्कृति के लिए दुनिया भर में जाना जाता है। बुधवार को राजधानी जकार्ता में पीएम मोदी ने कई कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। पीएम मोदी के इस दौरे से दोनों देशों के बीच रिश्तों के और मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है।

इंडोनेशिया और भारत सांस्कृतिक रूप से एक-दूसरे के करीब हैं। इंडोनेशिया दुनिया की सबसे बड़ी मुस्लिम आबादी वाला देश है और यहां हिंदू आबादी दो फीसदी से भी कम है, लेकिन फिर भी यहां की हर चीज पर हिंदू संस्कृति की छाप देखने को मिलती है। इंडोनेशिया में हिंदू देवी-देवताओं की तो पूजा होती ही है, भाषा पर भी यहां का प्रभाव दिखता है।

इंडोनेशिया में आधिकारिक तौर पर छह धर्मों को मान्यता है, जिसमें से एक हिन्दू धर्म है। बाली, जावा और लंबोक में इसका बोलबाला है। बाली को हिन्दू इंडोनेशिया का दिल बोला जाता है। वहीं, जावा आइलैंड में में ढेरों हिन्दू और बौद्ध मंदिर मिल जाएंगे। इनमें विष्णु और शिव के मंदिर हैं। जावा के योग्याकार्ता शहर में जगह-जगह संस्कृत भाषा में लिखे शब्द मिल जाएंगे। वहीं, रामायण और महाभारत का भी खूब जिक्र मिलता है।

इंडोनेशिया में लोग अपने धर्म और संस्कृति को अलग-अलग रखते हैं और इसे अपनी संस्कृति का ही हिस्सा मानते हैं। इंडोनेशिया में एक कहावत भी प्रचलित है, ‘नेम इज ए विश’ यानी वे अपने बच्चे का वह नाम रखते हैं जिस रूप में वे उन्हें देखना चाहते हैं। उदाहरण के तौर पर, जो लोग अपने बच्चों को मजबूत देखना चाहते हैं वे अपने बच्चों का नाम भीम रख देते हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

जेपी मॉर्गन के CEO बोले- अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेता की जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अमेरिकी बैंकिंग फर्म जेपी मॉर्गन चेज के सीईओ जेमी डिमन ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि अमेरिका को भी पीएम मोदी जैसे मजबूत नेताओं की आवश्यकता है। जेमी डिमन ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत में जबदरस्त और अविश्वसनीय काम किया है। अमेरिका में भी भारत नरेंद्र मोदी की तरह का प्रधानमंत्री होना चाहिए।

इकोनॉमिक क्लब ऑफ न्यूयॉर्क की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जेमी डिमन ने कहा कि मैं अमेरिका के लिबरल प्रेस को जानता हूं, जो लगातार नरेंद्र मोदी की आलोचना करते हैं। उन्होंने 40 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है.। इस दौरान डिमन ने भारत में गरीबी उन्मूलन, बुनियादी ढ़ांचे आर्थिक विकास समेत कई अन्य विषयों पर खुलकर बात रखीं।

उन्होंने कहा, “अमेरिका के कई अधिकारी भारत को लेकर कई बातें कहते हैं, लेकिन अपना देश कैसे चलाना है इस बारे में सोचने की जरूरत है। भारत में नरेंद्र मोदी चुनौतियों का सामना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कुछ देशों की सरकारें जलवायु परिवर्तन और श्रम अधिकारों को लेकर भारत की आलोचना करती हैं, जबकि उनके पास शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं नहीं है। फिर भी वो डटकर चुनौतियों का समाना कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘भारत ने एक नई चलन शुरू की है, जिसमें लोगों को फिंगर प्रिंट और आंख से पहचान की जाती है। यह भी भारत के लिए एक उल्लेखनीय है।

डिमन ने आगे कहा कि भारत मूलभूत सुविधाओं पर काम करते हुए आगे की दिशा में काम कर रहा है। विकासशील देश से विकसित देश की ओर बढ़ने के लिए वहां की सरकार लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।

Continue Reading

Trending