Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

जिसे गोद में खिलाया अब उसे फिल्मों में भी लॉन्च करेंगे सलमान, जानिए कौन है ये लड़का

Published

on

SALMAN

Loading

मुंबई। सलमान खान इस ईद पर लोगों को ईदी देने के लिए रेस 3 फिल्म ला रहे हैं। इसी के प्रमोशन में सलमान आज कल बहुत बिजी नजर आ रहे हैं। फिल्म के प्रमोशन के बीच वक्त निकालते हुए सलमान ने जल्द ही लोगों को एक नया स्टार देने की घोषणा कर दी है। जी हां आपने बिल्कुल सही सुना सलमान जल्द ही एक नये चेहरे को बॉलीवुड में लॉन्च करने जा रहे हैं।

SALMAN

आजकल सोशल मीडिया पर सलमान खान की एक पुरानी फोटो वायरल हो रही है जिसमें सलमान एक बच्चे को गोद में खिला रहे हैं। बता दें कि यही वो बच्चा है जिसे सलमान फिल्मों में चांस देने वाले हैं। सलमान खान बॉलीवुड में अपनी दरियादिली के लिए मशहूर हैं। उन्होंने हमेशा नए और फ्रेश टैलेंट को मौका दिया है। चाहे वह आदित्य पांचोली के बेटे सूरज पांचोली हों या फिर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया हो। अब इसी कड़ी में एक नाम और जुड़ गया है।

SALMAN

हालांकि सलमान इसका खुलासा आज करेंगे लेकिन उनसे पहले हम आपको इस बच्चे के बारे में बता देते हैं। फोटो में दिखने वाले इस छोटे से बच्चे का नाम जहीर इकबाल हैं। जहीर अब बड़े हो चुके हैं और दिखने में काफी चार्मिंग भी हो गए हैं। दरअसल, सलमान खान ने 30 मई को अपने ट्विटर हैंडल पर अपनी एक पुरानी तस्वीर शेयर की है।

SALMAN

इस तस्वीर में उनके साथ एक बच्चा नजर आ रहा है और तस्वीर के कैप्शन में उन्होंने लिखा, कल इन्हें लॉन्च किया जाएगा। कल देखते हैं कि यह लड़का अब कैसा दिखता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहीर कोई स्टार किड नहीं बल्कि एक मशहूर ज्वैलर के बेटे हैं और उन्हें जहीर रतनसी के नाम से भी जाना जाता है।

SALMAN

हालांकि, जहीर के बारे में अब तक इससे ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। सोशल मीडिया पर जहीर की बहुत सी फोटोज अबेलेवल हैं। इन फोटोज में जहीर काफी हैंडसम दिख रहे हैं। सलमान की गोद में खेलने वाला ये लड़का अब बड़ा होकर काफी हैंडसम हो गया है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending