Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

आज किया था पाकिस्‍तान ने अपना पहला एटमी परीक्षण, जानिए 28 मई को और क्‍या-क्‍या हुआ

Published

on

Loading

जीवन का हर दिन विशेष होता है, झांकिए इतिहास के पन्‍नों में और जानिए क्‍या विशेषता है आज के दिन यानि 28 मई में।

  • आज ही के दिन तैमूर के सेनापति खिज्र खां ने 1414 में दिल्ली सल्तनत के सैय्यद वंश की स्थापना की थी।
  • 1674 28 मई को जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध का ऐलान किया था।
  • आज के ही दिन 1883 में स्‍वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्‍म हुआ था।

विनायक दामोदर सावरकर

  • 1923 में प्रसिद्ध अभिनेता और तेलुगू देशम पार्टी के संस्‍थापक एनटी रामाराव का जन्‍म हुआ था।
  • 1952 में ग्रीस में महिलाओं को वोट करने का हक मिला।

ग्रीस में महिलाओं को वोट करने का हक मिला

  • 1956 में फ्रांस ने अपने सभी भारतीय उपनिवेश चंद्रनगर, माहे, यानम और करैकल भारत को सौंपे। इन्‍हें जोड़कर बना पांडिेचेरी या पुदुचेरी केंद्र शासित राज्‍य।

फ्रांस ने अपने सभी भारतीय उपनिवेश भारत को सौंपे

  • 1963 में बंगाल की खाड़ी में भयानक चक्रवाती तूफान आया और बांग्‍लादेश में करीब 22 हजार लोगों की मौत हुई।
  • 1965 में धनबाद की कोयला खदान में मीथेन गैस में हुए विस्‍फोट से लगभग 400 लोगों की मौत हुई।
  • 1998 28 मई को पाकिस्‍तान ने अपना पहला परमाणु परीक्षण किया। 11 और 13 मई को भारत के दूसरे परमाणु परीक्षण ऑपरेशन शक्ति के जवाब में पाकिस्‍तान ने यह परीक्षण किया।
  • 2008 में 240 वर्षों से चली आ रही नेपाल की राजशाही का अंत हुआ।

 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending