Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ये लग्जरी होटल हनीमून मनाने पर देता है 70 लाख रुपए, सामान पैक कीजिए और जल्दी पहुंचिए

Published

on

हनीमून

Loading

शादी के बाद इंसान अपने पार्टनर के साथ थोड़ा समय अकेले में बिताना चाहता है इस वजह से लोग अमूमन शादी के बाद हनीमून पर चले जाते हैं। लेकिन हनीमून पर जाना हर आदमी के लिए संभव नहीं। देखा जाए तो भारत की औसत आबादी मिडिल क्लास की है ऐसे में हनीमून पर जाना से उनका कुछ महीने का बजट बिगड़ जाता है। यही वजह है कि कई लोग शादी के बाद चाह कर भी हनीमून पर नहीं जा पाते हैं।

आज हम आपको हनीमून से जुड़ी ऐसी बात बताने जा रहे हैं जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे और अगर आपकी भी शादी जल्दी ही होने वाली है यह खबर पढ़ने के बाद खुशी से उछल जाएंगे। अक्सर देखा जाता है कि कुछ लोग भारत में ही हनीमून मना लेते है लेकिन कुछ लोग हनीमून के लिए विदेश जाते है। हालांकि हनीमून मनाने कही भी जाओ आपका खर्चा तो होगा ही।

हनीमून पर पैसे इतने ज्यादा खर्च होते है जिसके कारण हर कपल के लिए ये मुमकिन नहीं होता कि वे लग्जरी होटल में ठहरे। लेकिन अब कपल्स की इस परेशानी को दूर करने के लिए एक होटल ने नई तरह की स्कीम निकाली है। ये स्कीम जानकार तो हमारे देश का हर मिडिल क्लास कपल भी उस होटल में जाकर ही हनीमून मानना चाहेगा।

ये होटल इजराइल की राजधानी यरूशलम में है जिसका नाम है येह्दा लव कपल्स। ये होटल हनीमून मनाने वाले कपल्स को एक अनोखा ही ऑफर दे रहा है। यहां हनीमून मनाने के लिए पैसे नहीं देने पड़ते बल्कि खुद होटल वाले आपको गिफ्ट के तौर पर पैसे देते हैं। जी हां… इस होटल में जो भी कपल टाइम स्पेंड करने आते है उन्हें यहां 70 लाख रूपए मिलते है।

इसके साथ ही यहां उनके रहने का भी खर्चा माफ़ कर दिया जाता है।लेकिन इस ऑफर की एक शर्त है कि 70 लाख रुपए का तोहफा तभी मिलेगा जब महिला होटल की तरफ से दी गई तारीख पर प्रेग्नेंट हो जाए। इसके लिए महिला को सबूत के तौर पर मेडिकल रिपोर्ट दिखानी पड़ती है। ये ऑफर हर चार साल में एक बार आता है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending