नेशनल
अभी-अभीः हो जाइए सावधान इन राज्यों में आने वाला है महातूफान ‘सागर’!

हाल ही में आए आंधी-तूफान ने देश के कई राज्यों में भयंकर तबाही मचाई। इस तूफान में कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। जिसने भी यह तबाही का मंजर देखा उसकी रुह कांप गई। एक बार फिर से देशभर के 20 से ज्यादा राज्यों आंधी-तूफान का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि उत्तर-पश्चिम भारत में भारी तूफान के साथ मूसलाधार बारिश भी हो सकती है।
वहीं चक्रवाती तूफान के लिए तमिलनाडु, केरल कर्नाटक, गोवा, महाराष्ट्र और लक्ष्यद्वीप को अलर्ट जारी किया है। बता दें कि चक्रवाती तूफान सागर यमन के अदन शहर से करीब 390 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में और सोकोत्रा द्वीप समूह से 560 किलोमीटर पश्चिमी-उत्तर पश्चिम में अदन की खाड़ी के ऊपर केंद्रित है।
मौसम विभाग की तरफ से जारी अलर्ट में कहा गया है कि अगले 12 घंटों में इसके थोड़े मजबूत होने और फिर पश्चिमी-दक्षिण पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। मछुआरों को अगले 48 घंटों तक समुंद्र में जाने के लिए मना किया गया है। दक्षिण और पश्चिमी राज्यों के तटीय इलाकों में 70 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रहीं तूफानी हवाएं 90 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पर पहुंच रही हैं।
अगले 24 घंटों में इनकी चपेट में अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य एवं दक्षिण पश्चिमी अरब सागर के आसपास के क्षेत्रों के आने की संभावना है। उसके बाद धीरे-धीरे यह कमजोर हो जाएगा। इस दौरान अदन की खाड़ी और पश्चिमी मध्य एवं दक्षिण पश्चिमी अरब सागर में अगले 24 घंटों में समुद्र में परिस्थितियां प्रतिकूल रहेंगी। वहीं, राजस्थान में एक बार फिर धूलभरी आंधी आ सकती है। साथ ही दिल्ली-एनसीआर में भी मौसम बिगड़ सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, गर्मी के मौसम में यह बदलाव होता ही है। लेकिन इस बार पाकिस्तान और अफगानिस्तान के ऊपर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस और राजस्थान और मध्यप्रदेश के ऊपर चक्रवाती हालात बनने से मौसम लगातार खराब हो रहा है। विज्ञान की भाषा में लोकल क्लाउड सेल कहते हैं। कई बार एक से दो घंटे में ही आंधी तूफान का रूप ले लेता है। पूरे उत्तर भारत में ये स्थिति कई राज्यों में बन रही है।
मौसम विभाग ने असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, बिहार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, तटीय आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, लक्षद्वीप के कुछ इलाकों में तेज हवा के साथ आंधी का अलर्ट जारी किया है।
गौरतलब है कि मौसम विभाग की पहले की भी चेतावनी बिल्कुल सभी साबित हुईं थी ऐसे में आने वाले दो दिन में लोगों को भयंकर तूफान का सामना करना पड़ सकता है।
नेशनल
पीएम मोदी का ट्वीट, ये वक्त शांति बरतने का, अफवाहों से बचें

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ देश के कई जगहों पर हो रहे हिंसक प्रदर्शन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बयान आया है।
पीएम मोदी ने ट्वीट कर देश में शांति और हिंसक प्रदर्शन न करने को कहा है। प्रधानमंत्री ने लिखा, ‘बहस, चर्चा और असंतोष लोकतंत्र का हिस्सा है, लेकिन सार्वजनिक प्रॉपर्टी को नुकसाना पहुंचाना और आम जीवन को प्रभावित करना लोकतंत्र का हिस्सा नहीं है।
‘प्रधानमंत्री ने लिखा कि ये वक्त शांति बरतने और एकता दिखाने का है। मैं सभी से अपील करता हूं कि ऐसे वक्त में किसी भी तरह की अफवाह और झूठ से बचें।
पीएम ने लिखा, ‘नागरिकता संशोधन एक्ट, 2019 संसद के दोनों सदनों के द्वारा पास किया गया है। बड़ी संख्या में राजनीतिक दलों और सांसदों ने इस बिल का समर्थन किया है। ये एक्ट भारत की पुरानी संस्कृति जो कि भाईचारा सिखाती है, उसका संदेश देती है।’
-
मनोरंजन2 days ago
बॉक्स ऑफिस पर हिट हुई पति पत्नी और वो, शुक्रवार को इतने करोड़ का रहा कलेक्शन
-
उत्तराखंड2 days ago
उत्तराखंड में पलायन रोकने को लेकर होने जा रही बड़ी बैठक, ये हैं अहम मुद्दे
-
प्रादेशिक2 days ago
बीजेपी नेता को जान से मारने की धमकी देने वाला शख्स हुआ गिरफ्तार
-
अन्तर्राष्ट्रीय2 days ago
अमेरिकी सरकार ने दी अपने नागरिकों को चेतावनी, भारत के इस इलाके में न जाएं
-
उत्तराखंड2 days ago
उत्तराखंडः इस बड़ी योजना से 2020 तक चमक उठेंगे सभी राजस्व ग्राम
-
प्रादेशिक1 day ago
राहुल गांधी के बयान पर भड़की शिवसेना, दे डाली ये नसीहत
-
मनोरंजन1 day ago
नेहरू पर टिप्पणी करना इस एक्ट्रेस को पड़ा भारी, पुलिस ने किया गिरफ्तार
-
नेशनल1 day ago
सावरकर पर दिग्विजय सिंह ने दिया बड़ा बयान, कहा-हम उनका सम्मान करते हैं लेकिन….