Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

श्रीदेवी की साड़ी पहन राष्ट्रीय पुरस्कार लेने पहुंची जाह्नवी, चेहरे पर दिख रही थी मायूसी

Published

on

श्रीदेवी

Loading

नई दिल्ली। श्रीदेवी के अचानक दुनिया छोड़ के चले जाने से पूरा देश सदमे से आ गया था। बेटी जाह्नवी अंतिम समय में मां के साथ नहीं थी इस बात का मलाल उन्हें हमेशा रहेगा। गुरुवार का दिन कपूर खानदान के लिए खास था। श्रीदेवी को मरणोपरांत राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया। लेकिन बोनी कपूर और उनकी दोनों बेटियों के चेहरे पर मायूसी साफ देखने को मिली।

श्रीदेवी

साभार इंटरनेट

पिता के साथ श्रीदेवी का मरणोपरांत सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का सम्मान लेने आई जाह्नवी कपूर मां की 6 साल पुरानी साड़ी में दिखीं। जाह्नवी मां की साड़ी में हूबहू उनके जैसी ही लग रही थीं। इस मौके पर बोनी कपूर ने कहा कि परिवार के लिए यह खास क्षण है और उन्हें श्रीदेवी की कमी बहुत महसूस हो रही है।

श्रीदेवी

साभार इंटरनेट

श्रीदेवी की गत 24 फरवरी को दुबई में 54 साल की उम्र में मौत हो गयी थी। बता दें कि श्रीदेवी को हिंदी फिल्म ‘मॉम’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया है। इस समारोह में बोनी कपूर के साथ उनकी दोनो बेटी जाह्नवी और खुशी भी मौजूद थीं।

श्रीदेवी

साभार इंटरनेट

बोनी ने समारोह से पहले संवाददाताओं से कहा, काश! आज वह यहां होती। वह सच में इस पुरस्कार की हकदार हैं। यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि वह यहां इस जश्न के मौके पर आज हमारे साथ नहीं हैं।

श्रीदेवी

साभार इंटरनेट

बोनी ने भारत सरकार, सूचना प्रसारण मंत्रालय और ज्यूरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह हम सब के लिए गौरवपूर्ण क्षण है लेकिन दुख की बात यह है कि वह यहां नहीं है।

प्रादेशिक

धनबाद में बॉलीवुड एक्टर पंकज त्रिपाठी के जीजा की सड़क हादसे में मौत, बहन की हालत गंभीर

Published

on

Loading

धनबाद। बॉलीवुड एक्टर पकंज त्रिपाठी के जीजा राकेश तिवारी की एक सड़क हादसे में मौत हो गई है। वहीं उनकी बहन की हालत गंभीर है जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।.हादसा बेहद भीषण था जिसमें उनकी कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई है। ये एक्सिडेंट शनिवार की शाम करीब चार बजे धनबाद जिले के निरसा चौक के पास हुआ है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, राकेश तिवारी पत्नी सरिता तिवारी के साथ अपनी कार से धनबाद से कोलकाता जा रहे थे। चश्मदीदों के मुताबिक कार तेज रफ्तार में थी। निरसा चौक पर एक ऑटो को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित हो गई और डिवाइडर से टकरा गई। इसमें कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेस से धनबाद एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया था। यहां राकेश तिवारी की इलाज के दौरान मौत हो गई। हालांकि, उनकी पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है. हादसे की खबर पाकर पंकज त्रिपाठी मुंबई से कोलकाता एयरपोर्ट उतरकर निजी कार से धनबाद के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading

Trending