Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

जब अपनी मौत के बाद बेटों ने मां से की बात, बताया कैसी है वह दुनिया

Published

on

Loading

अक्सर आपके मन में ख्याल आता होगा कि मरने के बाद क्या होता है? वह दुनिया कैसी होगी? क्या यहां से जाने के बाद वे लोग हमेें देख सकते हैं? क्या हम उनसे संपर्क कर सकते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि दो बेटों ने एक दुर्घटना में मरने के एक महीने बाद अपनी मां से संपर्क किया तो आप क्या कहेंगे?

यह किस्सा है मुंबई का, मुंबई के बाइकुला इलाके में खुर्शीद भावनगरी और उनके पति रूमी भावनगरी रहा करते थे। इनके दो बेटे थे विस्पी और रत्तू। दोनों की लगभग 29 बरस की उम्र में फरवरी 1980 में एक सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गई। दोनों बेटों का अचानक इस तरह चले जाना मां खुर्शीद बर्दाश्त नहीं कर पा रही थीं। वह गहरे दुख में डूब गईं उनकी बस एक ही इच्छा रह गई कि वह किसी तरह बेटों से संपर्क कर पाएं।

एक महीने बाद बेटों ने एक महिला को माध्यम बनाकर खुद उनसे संपर्क किया। इसके बाद वे ध्यान में लगातार मां से बातें करते रहे। एक दिन उन्होंने कहा कि हम जिस दुनिया में हैं उसके बारे में आपको बताना चाहते हैं आप उस पर एक किताब लिखिए ताकि औरों को भी इससे मदद मिले। आॅटोमैटिक हैंडराइटिंग के जरिए खुर्शीद भावनगरी ने किताब लिखी The Laws Of Spirit World । हिंदी में यह ‘जीवात्मा जगत के नियम‘ नाम से छपी।

अपनी मां से बातचीत में उन्होंने कहा, ‘हैलो मम्मी, पापा हम विस्पी और रत्तू हैं। हम अपनी मौत के कुछ समय बाद ही आत्माओं के जगत में पहुंच गए थे। यह ईश्वर की इच्छा थी, हमारे लिए क्या सही है यह उनसे बेहतर कोई नहीं जानता। हम जब चाहे आपको देख सकते हैं। लेकिन जब तक आप पूरी तरह से खुश और रिलेक्स नहीं होंगी आप हमसे बात नहीं कर सकतीं क्योंकि इसके लिए मन को एकाग्र करना पड़ता है।‘ इसके बाद उन्होंने बताया कि आत्माओं के जगत में धर्म की दीवार नहीं है, एक ही ईश्वर है। हम लोग धरती पर अच्छा मकसद लेकर आते हैं, लेकिन यहां आकर भूल जाते हैं। हमें सही राह पर चलने में मदद करने के लिए हमारे कुछ गाइड होते हैं। मरने के बाद हम लोगों को अहसास होता है कि हमने अपने जीवन में क्या किया। उसी के हिसाब से हम अपना अगला जीवन चुनते हैं। जीवन में आने वाली कठिनाइयां हम खुद चुनते हैं ताकि उनके बीच हम अपने व्यक्तित्व और चरित्र का विकास कर सकें।

इस पूरी किताब में इस आत्मा जगत के नियम विस्तार से लिखे हैं जो न केवल पढ़ने में दिलचस्प हैं बल्कि उनको पढ़ने के बाद जीवन को समझने में मदद मिलती है। यह कितना सच है कितना झूठ खुद पढि़ए और पता लगाइए। यह किताब किसी भी अच्छी दुकान पर या रेलवे स्टेशन पर बुक स्टॉल पर मिल जाएगी और यह खास महंगी भी नहीं है।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending