Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

उत्तराखंड

VIDEO : जनता ने जलाया कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का पुतला

Published

on

Loading

उत्तराखंड क्रांति दल की महानगर इकाई ने चोपड़ा ग्राम पंचायत के खनकिल गांव में सड़क का उद्घाटन करने पहुंचे उच्च शिक्षा राज्य मंत्री धन सिंह रावत द्वारा ग्रामीण महिलाओं से अभद्रता करने और ग्रामीणों के सवाल का जवाब दिए बगैर पीठ दिखाकर भागने के विरोध में मंत्री का पुतला जलाकर कर आक्रोश जताया है।

खनकिल की घटना के वायरल वीडियो में धन सिंह रावत एक बुजुर्ग महिला को धक्का मारकर मौके से भागते हुए दिख रहे हैं। इस घटना पर प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लेते हुए महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री ने कहा, ” विधायक धन सिंह रावत के प्रति जनता की नाराजगी देखकर उनकी कार्यप्रणाली का अंदाजा लगाया जा सकता है। चाहे राजकुमार ठुकराल द्वारा सरेआम महिलाओं की पिटाई करने का मामला हो या धन सिंह रावत द्वारा महिलाओं से अभद्रता करने का मामला हो। दोनों ही घटनाओं से साफ पता चलता है कि बीजेपी की सरकार जनता की अपेक्षाओं पर फेल हुई है।”

” आगामी स्थानीय निकाय चुनाव में जनता भारतीय जनता पार्टी के कुकर्मों का जवाब देगी। ऐसी घटनाओं के संदर्भ में आज पुतला दहन के माध्यम से उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश सरकार की कड़ी निंदा करता है।” संजय क्षेत्री ने आगे कहा।

क्या था पूरा मामला

रविवार को धन सिंह रावत थलीसैंण के पास चोपड़ा-खंडखिल संपर्क मार्ग का शिलान्यास करने गए थे। इसके बाद वो पास में ही अपने ननिहाल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में स्थानीय लोगों ने मंत्री धन सिंह रावत का घेराव कर दिया। ग्रामीणों द्वारा संपर्क मार्ग के लिए पेड़ काटने का विरोध किया जा रहा है।

लोगों का कहना है कि जंगल की कीमत पर सड़क का निर्माण नहीं होने दिया जाएगा। वीडियो में दिख रहा है कि स्थानीय लोगों की राज्य मंत्री के साथ धक्का-मुक्की हुई। अब बीजेपी द्वारा इसे कांग्रेस का षड़यंत्र बताया जा रहा है।

उधर उच्च शिक्षा राज्यमंत्री का भी इस बारे में बयान आया है। उनका कहना है कि ये वीडियो तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। इसे उन्होंने कांग्रेस की सोची-समझी चाल बताया है।

उत्तराखंड

10 मई से शुरू हो रही चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, पहले ही दिन हुए 2 लाख से ज्यादा पंजीकरण

Published

on

Loading

नई दिल्ली। इस बार 10 मई से चारधाम यात्रा शुरू हो रही है। इसके लिए सोमवार से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले ही दिन चार धाम के लिए दो लाख से अधिक पंजीकरण हो गए हैं। सबसे अधिक 69 हजार पंजीकरण केदारनाथ धाम के लिए हुए हैं।

रजिस्ट्रेशन की सुविधा मोबाइल ऐप, वॉट्सऐप और टोल फ्री नंबर पर भी है। केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं के लिए रजिस्ट्रेशन जरूरी होगा। इस बार चारधाम यात्रा शुरू होने से 25 दिन पहले यात्रियों को रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है, जिससे प्रदेश के बाहर से आने वाले यात्री अपना प्लान बनाकर आसानी से रजिस्ट्रेशन कर सकें।

रजिस्ट्रेशन के लिए नाम, मोबाइल नंबर के साथ यात्रा करने वाले सदस्यों का ब्योरा, निवास स्थान के पते के लिए आईडी देनी होगी। पर्यटन विभाग की वेबसाइट रजिस्ट्रेशन एंड टूरिस्ट केअर डॉट यूके डॉट जीओवी डॉट इन पर लॉगिन कर रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। इसके अलावा वॉट्सऐप नंबर-8394833833 पर यात्रा लिखकर मैसेज करके भी पंजीकरण कर सकते हैं। पर्यटन विभाग ने टोल फ्री नंबर-0135-1364 पर कॉल करके पंजीकरण की सुविधा दी है। स्मार्ट फोन पर टूरिस्टकेअरउत्तराखंड मोबाइल ऐप से भी रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।

Continue Reading

Trending