Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

ये 5 तस्वीरें भूतों की हैं या महज़ हमारी नजर का फेर है

Published

on

Loading

भले ही दुनिया ने कितनी भी उन्नति क्यों न कर ली हो कुछ चीजें ऐसी हैं जो आज भी रहस्य बनी हुई हैं। इन्हीं में से एक हैं भूतप्रेतों की दुनिया। आज हम आपके साथ कुछ ऐसे फोटो शेयर करते हैं जिनमें ऐसी चीजें दिखाई दे रही हैं जिन्हें ‘भूत‘ कहा जा सकता है। इंटरनेट पर इनकी कहानियां खूब मिल जाएंगी आज आप देखिए और फैसला कीजिए कि ये भूत हैं या कुछ और …

जलते मकान में खड़ी यह लड़की कौन है

                           जब फोटो डेवलप किया गया तो उसमें इस लड़की का चेहरा उभरा जो लपटों के बीच खड़ी थी

यह फोटो एक घर में लगी आग के दौरान लिया गया था। जब फोटो डेवलप किया गया तो उसमें इस लड़की का चेहरा उभरा जो लपटों के बीच खड़ी थी, जबकि फोटोग्राफर का कहना है कि उसने जब फोटो खींचा उस समय यह लड़की वहां थी ही नहीं। एक बात और गौर करिए कि आग में खड़ी इस लड़की के चेहरे पर डर की एक लकीर भी नहीं है।

कार की पिछली सीट पर भूत या कोई और

                                        जब फोटो बनकर आई तो सबने देखा कि पीछे वाली सीट पर एक आकृति बैठी दिखाई दे रही है

1959 में खींची गई इस तस्वीर में यह महिला अपने पति के साथ अपनी मां की कब्र पर गई थी। वहां उसने अपने पति की एक तस्वीर खींची जिसमें वह कार में बैठे हुए हैं। बाद में जब फोटो बनकर आई तो सबने देखा कि पीछे वाली सीट पर एक आकृति बैठी दिखाई दे रही है। महिला का दावा था कि यह उसकी मृत मां की आत्मा है।

मौत के बाद दिखा ग्रुप फोटो में

                                                            फ्रैडी की मौत इस फोटो को लिए जाने के कुछ दिन पहले हो चुकी थी 

यह फोटो प्रथम विश्व युद्ध के समय लिया गया था। इसमें एक सैनिक फ्रैडी जेक्सन भी ग्रुप फोटो में दिखाई दे रहा है, जबकि हकीकत यह है कि फ्रैडी की मौत इस फोटो को लिए जाने के कुछ दिन पहले हो चुकी थी और जिस दिन यह फोटो लिया गया उसी दिन उसका अंतिम संस्कार किया गया था।

एमिटीविला का रहस्यमयी साया

                        जब फोटो डेवलप होकर आया उस समय एक डरावना सी लगने वाली छाया ऊपर दरवाजे के पास दिखाई दे रही है

आपने एमिटीविला का नाम खूब सुना होगा। 1976 में अमेरिका के शहर न्यू यॉर्क में स्थित इस मकान में दिल दहलाने वाली हत्याएं हुई थीं। यह भी मशहूर था कि यह घर भुतहा है, इस पर हॉलिवुड में कई फिल्में भी बनी हैं। मर्डर की पड़ताल करने आई पुलिस ने घटनास्थल का फोटो लिया था, जब फोटो डेवलप होकर आया उस समय एक डरावना सी लगने वाली छाया ऊपर दरवाजे के पास दिखाई दे रही है। फोटोग्राफर को अच्छी तरह से याद है कि जिस समय फोटो लिया गया उस समय वहां कोई नहीं था। गौर से देखने पर लगता है कि यह रहस्यमय आकार किसी छोटे बच्चे का है।

चर्च के बाहर भटकती आत्मा

         वह एक महिला का भूत था जो अक्सर चर्च के आसपास भटका करता था

यह तस्वीर ब्रिटेन की है। साल था 1975, एक पति-पत्नी चर्च गए। वहां पति ने बेंच पर बैठी हुई अपनी पत्नी का फोटो खींचा। बाद में उन्होंने देखा कि पत्नी के पीछे वाली बेंच पर एक सफेद आकृति बैठी हुई है। जब इस बारे में उन्होंने चर्च से पूछताछ की तो पता चला कि वह एक महिला का भूत था जो अक्सर चर्च के आसपास भटका करता था।

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending